Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

19 अप्रैल, 2026 03:48 PM

नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूएस का साथ ना देने के लिए नाटो की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की आलोचना के बीच नाटो चीफ का ये बयान सामने आया है।

शनिवार को जर्मन अखबार वेल्ट एम सोन्नतांग के साथ छपे एक इंटरव्यू में रूटे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका नाटो छोड़ेगा, लेकिन उन्होंने एक मजबूत अलायंस के अंदर एक मजबूत यूरोप की जरूरत पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में शिकायत की थी कि यूरोपीय सहयोगी ईरान के साथ युद्ध का समर्थन करने को तैयार नहीं हैं, उन्होंने नाटो को कागजी शेर कहा था। इसके साथ ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेटिव ने ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं।

रूटे ने कहा कि ट्रंप कुछ नाटो सदस्य देशों से स्पष्ट रूप से निराश हैं और वे अमेरिकी राष्ट्रपति की इस नाराजगी को समझते हैं। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी परमाणु सुरक्षा कवच (न्यूक्लियर अम्ब्रेला) अब भी यूरोप की सुरक्षा का अंतिम गारंटर बना हुआ है। इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर अलायंस की प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच, महासचिव रूटे से मुलाकात में अमेरिका के नाटो से पीछे हटने की संभावना पर चर्चा की थी।

लेविट ने ट्रंप के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति की परीक्षा में नाटो फेल हो गया। वहीं नाटो छोड़ने के सवाल पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा, “राष्ट्रपति ने इस पर विचार किया है और मुझे लगता है कि प्रेसिडेंट इस पर बात करेंगे।” रूटे ने पहले तनाव को माना था लेकिन कहा था कि ज्यादातर साथियों ने अमेरिका का समर्थन किया था। मीटिंग के बाद उन्होंने अमेरिकी मीडिया सीएनएन से कहा, “वह साफ तौर पर निराश हैं लेकिन ज्यादातर यूरोपीय देश मददगार रहे हैं।”

उन्होंने बातचीत को “बहुत साफ, बहुत खुला” बताया। रूटे ने कहा कि यूरोपीय देशों ने लड़ाई के दौरान बेसिंग, लॉजिस्टिक्स, ओवरफ्लाइट्स और दूसरी मदद दी थी। साथ ही, नाटो के महासचिव ने माना कि सभी साथी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इससे पहले ट्रंप ने नाटो की आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं नाटो से बहुत निराश हूं। हम इस पर खरबों डॉलर खर्च करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ नहीं थे।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें