Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

नवदीप सिंह विर्क ने ‘हरियाणा सड़क सुरक्षा मैनुअल’ किया लांच

19 जनवरी, 2023 08:37 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने ‘हरियाणा सड़क सुरक्षा मैनुअल’ लांच करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बहुत ही गंभीर है, जिसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं जा रहे। इस मैनुअल को पढऩे से सड़क उपयोगकर्ता को सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी और वह सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकेगा। नवदीप सिंह विर्क ने यह बात आज ‘हरियाणा सड़क सुरक्षा मैनुअल’ लांच के दौरान कही।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि वाहनों के चालानों से प्राप्त आय का 50 प्रतिशत राशि को सड़क सुरक्षा के लिए प्रयोग करने का प्रावधान 2018 में जारी नियमों में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि लीड एजैंसी/परिवहन विभाग के द्वारा संबंधित विभागों से इन नियमों के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित योजनाए/स्कीमे मांगी जाती है। पिछले वर्ष 37 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे, जिसे पुलिस, परिवहन, शिक्षा, स्थानीय निकाय विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों/स्कीमों हेतु दिए गए है। 

राजमार्गों पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर.
प्रधान सचिव विर्क ने कहा कि सड़क सुरक्षा विषय को और अधिक विस्तार करने और नए पहलुओं को लाने की जरूरत है। सड़क सुरक्षा परिषद की पिछले महीने हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन राजमार्गों पर अवैध कट बनाए गए है, संबंधित के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाए। इसी की पालना में सभी जिला परिवहन अधिकारियों को एक राष्ट्रीय राजमार्ग और एक राज्य राजमार्ग का चयन करके इस संबंध में संबंधित विभागों से कार्रवाई करवाएं, बारे निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़कों की स्पीड लिमिट निर्धारित करने के संबंध में आई.आई.टी., मद्रास के साथ करार किया गया है, जिसमें वो इस संबंध में राज्य का सर्वेक्षण करेंगे और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राज्य में परिवहन मंत्रालय द्वारा स्थापित आईरैड पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे सड़क पर हो रही दुर्घनाओं और ब्लैक स्पॉटस का पता चल सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वाहन और सारथी पोर्टल द्वारा 22 फेसलैस सेवाएं शुरू की है, जिससे सेवा का अधिकार अधिनियम अनुसार ऑनलाइन आवेदन से तय समय पर सुविधाए दी जाएगी।
 

 

मैनुअल को रोड सेफ्टी नॉलेज सैंटरस और ड्राइविंग स्कूलों/प्रशिक्षण संस्थानों में दिया जाएगा
प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने हरमन सिंह सिद्धू, का इस मैनुअल को तैयार करने का धन्यवाद किया और इस मैनुअल की अंग्रेजी भाषा में 10,000 प्रतियां सी.एस.आर. फंड से तैयार करने के लिए मारुति कंपनी के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती का भी धन्यवाद किया। इसी तरह से ङ्क्षहद भाषा में इस मैनुअल की 5,000 प्रतिया मारुति कंपनी तैयार करके देगी, जिसे रोड सेफ्टी नॉलेज सैंटरस और ड्राइविंग स्कूलों/प्रशिक्षण संस्थानों में दिया जाएगा।

 

मैनुअल को चार भागों में बांटा गया 
हरमन सिंह सिद्धू ने बताया कि तत्कालीन परिवहन आयुक्त अमिताभ ढिल्लों के मार्गदर्शन में इस सड़क सुरक्षा मैनुअल को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मैनुअल को चार भागों में बॉटा गया है। जिसमें भाग-1 में सड़क आघात व प्रमुख जोखिम कारक, भाग-2 में अपने वाहन को जानने जिसमें टायर, ब्रेक, स्टेरिंग, व्हील, रोशनी, विंड स्क्रीन, रियर व्यवू मिरर, हॉर्न, ब्लाइंड स्पोट्र्स को जानना, सड़कों के नियम, सुरक्षित ड्राइविंग, अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के प्रति विनम्र ड्राइविंग करना व सुरक्षित ड्राइविंग, भाग-3 में उचित दूरी पर गाड़ी चलाना, दूरियों का पालन करना, आपातकालीन वाहनों के बारे मेें, चौराहों पर यातायात सिग्नलों का पालन करते हुए ड्राइविंग करना, सिग्नल के प्रकार, मार्क का अधिकार, संकेत देने, मुडने, इशारे, लेन बदलने, हाईवे ड्राइविंग, ओवरटेकिंग, रेलवे क्रॉसिंग, विभिन्न परिस्थितियों में ड्राइविंग, गाड़ी रोकने, पार्क करने व सड़क चिन्हों और भाग-4 में आपातकालीन स्थिति और दुर्घटनाएं, सड़क सांझा करना, दुर्घटना पीड़ित की मदद करना, गुड समारटियन की मदद करना, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और कानून इत्यादि के बारे में बताया गया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका