Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

नई रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं कनाडा और भारत : प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

04 मार्च, 2026 06:40 PM

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा और भारत एनर्जी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत प्रमुख सेक्टर में एक नई रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग को दर्शाता है।

सिडनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत के साथ गहन जुड़ाव बदलती वैश्विक परिस्थितियों और दोनों देशों की आर्थिक व तकनीकी संबंधों को बढ़ाने की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा खत्म करने के एक दिन बाद उन्होंने कहा, “कनाडा और भारत ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक नई रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं।”

कार्नी ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक समझौता द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “इस साझेदारी की नींव नया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता है, जिसे हम इस साल पूरा करना चाहते हैं।”

कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हाल की वार्ताओं से पहले ही बड़े वाणिज्यिक समझौते हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “भारत में हमने 5 अरब डॉलर से अधिक के वाणिज्यिक समझौते किए।” उन्होंने यह भी कहा कि इन समझौतों से कनाडाई और भारतीय बिजनेस के बीच सहयोग बढ़ेगा व दोनों देशों में निवेश आएगा। कार्नी ने कहा, “ये समझौते 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 70 अरब डॉलर से अधिक करने में मदद करेंगे।”

ऊर्जा सहयोग भी बढ़ती साझेदारी का हिस्सा है, जिसमें नागरिक परमाणु ऊर्जा में सहयोग शामिल है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार और केओ का 2.6 बिलियन डॉलर का यूरेनियम आपूर्ति समझौता भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को स्वच्छ, विश्वसनीय आधारभूत ऊर्जा प्रदान करने में समर्थन करेगा।”

कार्नी ने एजुकेशन और इनोवेशन में सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमने अपनी बड़ी यूनिवर्सिटी के बीच 13 शैक्षिक साझेदारियों के समर्थन से कनाडा-भारत टैलेंट और इनोवेशन स्ट्रैटेजी भी लॉन्च की है।”

प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि हाल के महीनों में दोनों सरकारों के बीच जुड़ाव काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों की तुलना में पिछले एक वर्ष के दौरान कनाडा और भारतीय सरकारों के बीच अधिक जुड़ाव हुआ है। कार्नी ने कहा कि नया जुड़ाव बदलती वैश्विक परिस्थितियों और दोनों देशों की साझेदारी को विविधित करने की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम