Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान, फैंस को भी दिया Invitation

06 दिसंबर, 2025 05:44 PM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को  मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की याद और उनकी विरासत का सम्मान करने के उद्देश्य से खंडाला स्थित पारिवारिक फार्महाउस में उनका जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

फैन्स को भी मिलेगा शामिल होने का अवसर

देओल परिवार ने इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र के चाहने वालों को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम के दौरान फार्महाउस के दरवाजे सभी प्रशंसकों के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान फैंस अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि  दे सकते हैं और उनके परिवार के सदस्यों से मिल भी सकते हैं। दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन को परिवार ने एक शांत और भावनात्मक श्रद्धांजलि समारोह बताया है। यह कोई बड़ा जश्न नहीं होगा, बल्कि धर्मेंद्र की याद और उनके 90वें जन्मदिन को समर्पित एक सरल कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि, फैंस को फार्महाउस आने के लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, प्रशंसकों की सुविधा के लिए लोणावला से फार्महाउस तक बसों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं इसी के साथ मीडिया को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

आपको बता दें कि, हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। 12 नवंबर को उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि, 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक छा गया। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में विधि-विधान से किया गया। परिवार के सदस्यों और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद सनी देओल के बेटे करण देओल ने परिवार के 6 सदस्यों की मौजूदगी में हरिद्वार में धर्मेंद्र की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...