Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

देशभर में मानसून का असर: दिल्ली में घने बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों के चेहरे खिले

17 जून, 2025 12:34 PM

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता ने मौसम को बदल दिया है। दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में बारिश और बादलों ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया और कई राज्यों में अलर्ट जारी किए हैं।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह 8:45 बजे चिराग दिल्ली इलाके में आसमान में काले बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। पिछले कई दिनों से दिल्लीवासी भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है।

राजस्थान के अजमेर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह 8 बजे तक शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही

राजस्थान के अजमेर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह 8 बजे तक शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। जयपुर रोड पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक धीमा रहा और कई जगहों पर जाम लग गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण पानी सड़कों पर लंबे समय तक जमा रहा, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। बारिश के मौसम की शुरुआत में ऐसी समस्याओं ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अजमेर में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है

वहीं, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, क्योंकि धान की रोपाई के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। जशपुर में दिनभर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यहां मध्यम से भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को खेतों में पानी के प्रबंधन की सलाह दी गई।

हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह से मौसम सुहावना हो गया

हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह से मौसम सुहावना हो गया। पिछले पांच-छह दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी ला दी। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने 21 जून तक हिसार में हल्की से मध्यम बारिश और सुहावने मौसम की भविष्यवाणी की है।

राजस्थान के राजसमंद जिले में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई

राजस्थान के राजसमंद जिले में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। कुंभलगढ़ में भारी बारिश के कारण हनुमान पोल क्षेत्र में पानी का तेज बहाव देखा गया। आमज माता मंदिर के पास झरने फूट पड़े, जिससे पर्यटकों में उत्साह रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अजमेर और राजसमंद के लिए 18 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। लोगों को जलभराव और बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।(इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति