Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

देश में कोरोना संक्रमण के 1764 मामले

03 फ़रवरी, 2023 07:22 PM

नयी दिल्ली:पूरी दुनिया में दो साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद जहां अभी भी कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है, लेकिन राहत की बात यह है कि भारत में इस महामारी के संक्रमण के अभी 1764 मामले रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.54 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।


मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,764 हो गए हैं और इसी अवधि में कोरोना से 98 मरीज सकुशल होकर अस्पताल से घर के लिए लौट गए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की, अब तक कुल संख्या बढ़कर 4,41,50,617 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।


मंत्रालय ने बताया कि देशभर में राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुयी है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,741 बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

 

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में चार सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,854 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।
इस अवधि में केरल में छह सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,198 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,006 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,574 पर बरकरार है।

 

इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गयी है। इस दौरान 12 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,678 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।


अंडमान और निकोबार द्वीप में पिछले 24 घंटे में दो सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर चार हो गयी। इस महामारी से अब तक 10,618 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 129 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 28 रह गयी है। इस महामारी से अब तक 1,73,709 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 1,975 मरीजों की जान जा चुकी है।

 

तमिलनाडु में कोरोना के दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 32 रह गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,587 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 38,049 पर स्थिर है। इसके अलावा, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के क्रमशः दो-दो नए मामले पाये गए हैं जबकि छत्तीसगढ़, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब क्रमशः एक-एक मामला सामने आया है।

 

राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रहा है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन