Friday, June 12, 2026
BREAKING
भारत-मालदीव संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने मानी परमाणु समझौते की रूपरेखा, अमेरिका ने रोके सैन्य हमले 75 अरब डॉलर के आईपीओ के साथ स्पेसएक्स ने रचा इतिहास वैश्विक असंतुलनों का भार विकासशील देशों पर नहीं पड़ना चाहिए: वित्त मंत्री एफटीए से भारत की वैश्विक भागीदारी और होगी मजबूत : पीयूष गोयल केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी माफ 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी ने दर्शकों को झकझोरा, बोले- 'ऐसा लगा जैसे हम 26/11 के दौर में पहुंच गए हों' हर किरदार शिद्दत से निभाती हूं, फिल्म के विजन के अनुसार खुद को ढालती हूं: शीना चौहान चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

राष्ट्रीय

देश में उर्वरक स्टॉक की स्थिति संतोषजनक: वर्तमान में भंडार लगभग 195.79 लाख मीट्रिक टन

12 जून, 2026 12:12 PM

सरकार ने कहा कि देश में उर्वरकों की समग्र स्टॉक स्थिति संतोषजनक है। खरीफ 2026 के लिए, कृषि एवं कृषि एवं पशु कल्याण विभाग द्वारा उर्वरक की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन 383.9 लाख मीट्रिक टन किया गया है। जबकि वर्तमान में भंडार लगभग 195.79 लाख मीट्रिक टन ( 51% से अधिक ) है, जो सामान्य स्तर (लगभग 33%) से काफी अधिक है।

पश्चिम एशिया में बदलती परिस्थितियों के बीच केंद्र सरकार लगातार दी जा रही जानकारियों के माध्यम से नागरिकों को सूचित रखने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस दौरान, रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने भी देश में उर्वरकों की उपलब्धता और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की।

आपको बता दें, भारतीय किसानों ने चालू खरीफ-2026 में 07.06.2026 तक कुल 94.60 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक खरीद लिए हैं। यह कुल आवश्यकता का लगभग 25% है। वहीं, देश में जैविक खाद का भंडार लगभग 22.80 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है।

युद्ध के बाद भारतीय किसानों ने 11.38 लाख मीट्रिक टन जैविक खाद (एफओएम/एलएफओएम/पीआरओएम) खरीदी (पंजाब में 2.88 लाख मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में 2.76 लाख मीट्रिक टन, हरियाणा में 1.37 लाख मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 1.27 लाख मीट्रिक टन, गुजरात में 0.98 लाख मीट्रिक टन और महाराष्ट्र में 0.84 लाख मीट्रिक टन)। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह खरीद 3.24 लाख मीट्रिक टन थी।

यह उल्लेखनीय वृद्धि जैविक पोषक तत्वों के अधिक उपयोग की दिशा में सकारात्मक रुझान को दर्शाती है और किसानों की रासायनिक उर्वरकों से जैविक विकल्पों की ओर क्रमिक बदलाव का संकेत देती है। वर्तमान में, चालू खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता में कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

दरअसल, संकट की स्थिति के बाद आयात और घरेलू उत्पादन के माध्यम से लगभग 153.79 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की कुल मात्रा उपलब्धता में जोड़ी गई है। इस मौजूदा संकट काल के दौरान भारत ने 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया और पी एंड के उर्वरक सुरक्षित कर लिए हैं।

विदेशों में स्थित 28 मिशनों के समन्वय से , भारत ने ओमान, मलेशिया, वियतनाम, जॉर्जिया, नाइजीरिया, रूस, फिनलैंड, मिस्र, अल्जीरिया, तुर्की, नीदरलैंड से यूरिया की आपूर्ति और रूस, मोरक्को, मिस्र, अमेरिका, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, ट्यूनीशिया, सऊदी अरब से लाल सागर के रास्ते डीएपी/एनपीके की आपूर्ति सुनिश्चित की है।

वहीं, चालू जून माह में, भारतीय बंदरगाहों पर आयातित यूरिया, डीएपी और एनपीके की मात्रा 25 लाख मीट्रिक टन से अधिक होने की उम्मीद है।
भारत ने 17 लाख मीट्रिक टन यूरिया की खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी की है , जिस पर काम चल रहा है। उर्वरकों के उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्रियों, जैसे यूरिया और फास्फोरस एवं पोटेशियम उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा उर्वरक विभाग द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।

गौरतलब हो, कृषि विभाग नियमित रूप से कंपनियों द्वारा साप्ताहिक आधार पर जारी किए गए सभी सब्सिडी बिलों का भुगतान कर रहा है और वर्तमान में उर्वरक सब्सिडी के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अब तक ईजीओएस की 12 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और ईजीओएस द्वारा उपलब्धता में आने वाली अधिकांश चुनौतियों का समाधान किया गया है। देश की उर्वरक सुरक्षा मजबूत, स्थिर और सुव्यवस्थित बनी हुई है, और सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता लगातार आवश्यकता से अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-मालदीव संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

भारत-मालदीव संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

हर भारतीय नाविक की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : सर्बानंद सोनोवाल

हर भारतीय नाविक की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : सर्बानंद सोनोवाल

सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने पर लगी रोक

सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने पर लगी रोक

असम-नागालैंड सीमा क्षेत्र में तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा, केंद्र और दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU

असम-नागालैंड सीमा क्षेत्र में तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा, केंद्र और दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU

पीएम मोदी 13 जून को फ्रांस की यात्रा पर, 16 से 17 जून को एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, 14-16 जून को रहेंगे स्लोवाकिया

पीएम मोदी 13 जून को फ्रांस की यात्रा पर, 16 से 17 जून को एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, 14-16 जून को रहेंगे स्लोवाकिया

कृषि में महिलाओं, युवाओं और छोटे किसानों की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान

कृषि में महिलाओं, युवाओं और छोटे किसानों की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह चौहान

भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह

भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह

600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी