Thursday, March 12, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और मजबूत करने के लिए 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती का ऐलान मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर, ब्रेंट क्रूड फिर 100 डॉलर के पार ईरान के हमलों के बीच कतर से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू, भारत के लिए भी कई विमान भरेंगे उड़ान मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर खाद्य और रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 28 जहाजों की निरंतर निगरानी की जा रही है : केंद्र देश में कोयले का रिकॉर्ड भंडार, उत्पादन और आपूर्ति खपत से ज्यादा पीएम मोदी ने दांडी मार्च की वर्षगांठ पर विभूतियों को याद करते हुए शेयर किया संस्कृत सुभाषितम् ईरान पर सख्त हुआ यूएनएससी, खाड़ी देशों पर हमलों की निंदा वाला प्रस्ताव पास सरकारी इस्पात कंपनी सेल का अब तक का सर्वाधिक बिक्री प्रदर्शन

राष्ट्रीय

देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी, क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर हुए आउट ऑफ स्टॉक

12 मार्च, 2026 12:46 PM

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से एलपीजी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की संभावनाओं के बीच देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी वृद्धि देखने को मिली है। इससे कई शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट पर इंडक्शन चूल्हे 'ऑफ ऑफ स्टॉक' हो गए है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे को एलपीजी सिलेंडर का विकल्प माना जाता है और एलपीजी की कमी की संभावना के चलते लोग तेजी से इंडक्शन चूल्हे का उपयोग बढ़ रहे हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इंडक्शन चूल्हे के ऑर्डर में भारी वृद्धि देखी जा रही है। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले दो दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में 30 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रवक्ता ने आगे कहा, “इसी समय, राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग सामान्य से लगभग चार गुना अधिक है, जबकि एयर फ्रायर और मल्टी-यूज केतली की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।”

फ्लिपकार्ट ने भी मांग में भारी वृद्धि की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में पिछले चार-पांच दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री चौगुनी हो गई है। कंपनी ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे क्षेत्रों में मांग में विशेष रूप से तेजी आई है, जहां उपभोक्ता भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति की कमी के डर से वैकल्पिक विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। मांग में यह उछाल घरों और छोटे व्यवसायों में खाना पकाने की गैस की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने एलपीजी और अन्य ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका बढ़ा दी है। साथ ही, तेल विपणन कंपनियों ने कथित तौर पर एलपीजी वितरकों से अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक संस्थानों को आपूर्ति में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।
इस बीच, सरकार ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि की है और पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच निर्बाध कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं की ओर निर्देशित कर रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने 8 मार्च को एक आदेश जारी कर रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने का निर्देश दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ईरान के हमलों के बीच कतर से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू, भारत के लिए भी कई विमान भरेंगे उड़ान

ईरान के हमलों के बीच कतर से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू, भारत के लिए भी कई विमान भरेंगे उड़ान

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा

उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर खाद्य और रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर खाद्य और रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 28 जहाजों की निरंतर निगरानी की जा रही है : केंद्र

फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 28 जहाजों की निरंतर निगरानी की जा रही है : केंद्र

देश में कोयले का रिकॉर्ड भंडार, उत्पादन और आपूर्ति खपत से ज्यादा

देश में कोयले का रिकॉर्ड भंडार, उत्पादन और आपूर्ति खपत से ज्यादा

पीएम मोदी ने दांडी मार्च की वर्षगांठ पर विभूतियों को याद करते हुए शेयर किया संस्कृत सुभाषितम्

पीएम मोदी ने दांडी मार्च की वर्षगांठ पर विभूतियों को याद करते हुए शेयर किया संस्कृत सुभाषितम्

फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब

फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब

रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर संसद भवन परिसर में सांसदों का प्रदर्शन

रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर संसद भवन परिसर में सांसदों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सिर पर तान दी थी पिस्टल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सिर पर तान दी थी पिस्टल

राजस्थान में मार्च में ही लू का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 40.8 डिग्री पहुंचा, 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मार्च में ही लू का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 40.8 डिग्री पहुंचा, 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट