Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर पर: पीएमआई

04 फ़रवरी, 2026 12:48 PM

नई दिल्ली : देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर 58.5 पर पहुंच गई। नए कारोबार की प्राप्ति और उत्पादन में तेजी से विस्तार इसकी मुख्य वजह रही जिससे सेवा प्रदाताओं को अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए प्रोत्साहन मिला। बुधवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक दिसंबर के 58.0 से जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर 58.5 पर आ गया।

क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ''भारत का सेवा क्षेत्र का पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 हो गया जो दिसंबर में 58.0 था। यह इस क्षेत्र में निरंतर गति का संकेत देता है। उत्पादन में मजबूत वृद्धि की मुख्य वजह नए ऑर्डर का लगातार आना रहा जिसमें दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया से बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग भी शामिल है।''

सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत में सेवा प्रदाताओं ने नए कारोबार में तेजी से वृद्धि दर्ज की। वे भविष्य के प्रति अधिक आशावादी थे और उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। इसके अनुसार, नए ऑर्डर में पिछले दो महीनों में सबसे तेज वृद्धि हुई। नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में भी ठोस वृद्धि हुई। सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, ओमान, कतर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के ग्राहकों से प्राप्त नए व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। भारत में सेवा प्रदाता भविष्य के प्रति अधिक आशावादी थे। कीमतों के मोर्चे पर सर्वेक्षण में पाया गया कि कच्चे माल की लागत और विक्रय शुल्क में वृद्धि तेज गति से हुई, हालांकि यह अब भी मामूली है।

उपभोक्ता सेवा श्रेणी में लागत का दबाव सबसे अधिक तेज रहा जबकि उत्पादन शुल्क में सबसे मजबूत वृद्धि वित्त एवं बीमा क्षेत्र में देखी गई। इस बीच, जनवरी में भारत के निजी क्षेत्र में नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी से वृद्धि देखी गई। इसने बदले में रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया और व्यावसायिक विश्वास को मजबूत किया। एचएसबीसी इंडिया समग्र उत्पादन सूचकांक दिसंबर के 11 महीने के निचले स्तर 57.8 से बढ़कर जनवरी में 58.4 हो गया। समग्र पीएमआई सूचकांक, तुलनीय विनिर्माण एवं सेवा पीएमआई सूचकांकों का भारित औसत है। भार, आधिकारिक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के सापेक्ष आकार को दर्शाता है।

भंडारी ने कहा, ''जनवरी में समग्र पीएमआई भी मजबूत हुआ जो विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में ठोस मांग वृद्धि को दर्शाता है।'' सर्वेक्षण के अनुसार, रोजगार के मोर्चे पर दिसंबर में ठहराव के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार में 2026 की शुरुआत में वृद्धि हुई। विनिर्माण कंपनियों और उनकी सेवा समकक्षों में रोजगार सृजन की दर मामूली रही।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख