Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

05 मार्च, 2026 04:24 PM

मुंबई : मुंबई के स्कूलों, स्टॉक एक्सचेंज और मेट्रो स्टेशनों समेत देश के कई अन्य राज्यों में बम से उड़ाने धमकी भेजकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरव विश्वास (28) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले पांच दिनों में मुंबई, दिल्ली, गुजरात, समेत देश के कई अन्य राज्यों में 50 से अधिक जगहों को बम धमाके की धमकियां भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। उसने यह धमकियां सिर्फ अफरा-तफरी फैलाने के इरादे से भेजी थी।

इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को सुबह 8.46 बजे इंटरनेट के जरिए मुंबई के स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें अगले दो दिनों के भीतर बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिंडोशी पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज़ कर तत्काल जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और ईमेल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच में खुलासा हुआ कि यह ईमेल पश्चिम बंगाल के न्यू बराकपुर इलाके में रहने वाले सौरव विश्वास नामक शख्स ने भेजा था। आरोपी की तलाश में दिंडोशी पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई।

इसी दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। आरोपी इससे पहले भी 16 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेज चुका था। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने इस मामले में पहले ही केस दर्ज कर रखा था और 1 मार्च 2026 को आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को वहां से हिरासत में लिया। अब मुंबई पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह धमकी भरा संदेश महज शरारत में किया था या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क और साजिश का हाथ है। इस मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम