Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

19 अप्रैल, 2026 06:12 PM

मुंबई : 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस का स्वाद चख रहे रणवीर सिंह की खुशी और अधिक बढ़ चुकी है क्योंकि वे दोबारा पिता बनने वाले हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई रहे है। अभिनेत्री ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था लेकिन अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं। अभिनेत्री ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया है। फोटो में दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा है।

प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है। बॉलीवुड सेलेब्स और अभिनेत्री को चाहने वाले उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने ढेर सारे दिल कमेंट में पोस्ट किए हैं, जबकि यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की बधाई दी है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और उनकी पहली झलक दीपावली के मौके पर दिखाई थी। दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी मुश्किल रही थी क्योंकि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही है, लेकिन वे आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं।

अभिनेत्री शाहरुख खान की 'किंग' और 'पठान-2' में दिखेंगी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी 'राका' में भी नजर आने वाली है। फिल्म से अभिनेता अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो