Monday, June 29, 2026
BREAKING
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

बाज़ार

दुनियाभर में बज गई खतरे की घंटी, AI को लेकर दी ये चेतावनी!

28 सितंबर, 2025 07:19 PM

दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों में हाल के महीनों में कर्मचारियों की छंटनी की खबरें सामने आई हैं। अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, TCS, इंटेल जैसी कंपनियों ने सैकड़ों कर्मचारियों को काम से हटाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से अपनाया जाना और ऑटोमेशन में बदलाव है।

वॉलमार्ट (Walmart) के CEO डग मैकमिलन ने भी चेतावनी दी है कि AI कई नौकरियों को प्रभावित करेगा और वर्कफोर्स की संरचना बदल देगा। उन्होंने कहा, "आने वाले समय में काम करने के हर पहलू पर AI का असर देखने को मिलेगा। यह बिल्कुल साफ है कि AI हर नौकरी को किसी न किसी रूप में बदल देगा।"

मैकमिलन ने कहा कि AI के बढ़ते प्रभाव से लेबर मार्केट में बदलाव हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक होगा। Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, फोर्ड, जेपी मॉर्गन चेज और अमेज़न जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह की चेतावनी दी है।

कुछ नौकरियां खत्म, कुछ नए अवसर उभरेंगे
2.1 मिलियन कर्मचारियों वाली दुनिया की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी वॉलमार्ट ने बताया कि अगले तीन सालों में कुल कर्मचारियों की संख्या स्थिर रहेगी, लेकिन कई काम करने के तरीके बदलेंगे और इससे कुछ नौकरियां समाप्त होंगी। पहले ही वेयरहाउस ऑटोमेशन, AI-ड्रिवेन चैटबॉट और बैकस्टोर ऑटोमेशन में कई जॉब खत्म हो चुकी हैं। वहीं, कुछ नई भूमिकाएं भी उभर रही हैं, जैसे AI टूल्स बनाने वाले रोल और हाई-टच कस्टमर फेसेसिंग जॉब्स।

वॉलमार्ट की चीफ पीपल ऑफिसर डोना मॉरिस का कहना है कि अभी यह तय करना बाकी है कि नौकरियों की सटीक संरचना कैसी होगी।

आगामी दो सालों में बदलाव तेज
OpenAI की चीफ इकोनॉमिस्ट रोनी चटर्जी ने कहा कि अगले 18-36 महीनों में AI को तेजी से अपनाया जाएगा। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे नई स्किल्स सीखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। AI के CEO भी बता चुके हैं कि आने वाले दो सालों में कर्मचारियों को अब वही काम नहीं करना पड़ेगा जो पहले किया करते थे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार