Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

राष्ट्रीय

दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

05 मार्च, 2026 04:23 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लद्दाख बुद्ध विहार इलाके में फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। यह पुल लद्दाख बुद्ध विहार–मॉनेस्ट्री मार्केट क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसकी मांग यहां रहने वाले लोग कई वर्षों से कर रहे थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि लद्दाख बुद्ध विहार के लोगों की एक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इस इलाके में रहने वाले लद्दाख के भाई-बहन कई वर्षों से एक फुटओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे। लोगों ने पिछली सरकारों के सामने कई बार अपनी बात रखी, सैकड़ों बार आवेदन और अनुरोध भी किए, लेकिन यह छोटा सा काम भी पूरा नहीं हो पाया।

हमारी सरकार ने बेहद कम समय में ही इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की इच्छा हो, तो ऐसे कामों को पूरा होने में ज्यादा समय नहीं लगता। रेखा गुप्ता के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए सभी जरूरी परमिशन ले ली गई हैं और सरकार का लक्ष्य है कि करीब छह महीने के भीतर यह फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो जाए। उनका कहना है कि यह पुल बनने के बाद इलाके के लोगों को सड़क पार करने में काफी सहूलियत होगी और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि पूरे देश की झलक है। भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोग यहां रहते हैं और दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनते हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार लद्दाख से आकर यहां बसे हैं। उन्होंने दिल्ली को अपना घर बना लिया है और दिल्ली ने भी उन्हें खुले दिल से अपनाया है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि इन सभी समुदायों की जरूरतों को समझे और उन्हें बेहतर सुविधाएं दे।

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस फुटओवर ब्रिज का डिजाइन भी खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। कोशिश यह है कि यहां रहने वाले लोगों को अपने मूल स्थान लद्दाख की संस्कृति और पहचान की झलक भी महसूस हो। लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए लोग कई साल से संघर्ष कर रहे थे और अब आखिरकार उनकी मांग पूरी होने जा रही है। उनके मुताबिक यह प्रोजेक्ट इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति