Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताए अपने जीवन के संघर्ष, महिलाओं को सशक्त बनने का दिया संदेश

07 मार्च, 2026 05:08 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शनिवार को महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारती नारी से नारायणी’ में हिस्सा लेने के लिए विज्ञान भवन पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान, साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का भी जिक्र किया कि कैसे एक छोटे और साधारण परिवार की बेटी ने मेहनत और हिम्मत के दम पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मैं देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित हूं, लेकिन मेरी भी बड़ी लंबी यात्रा है। एक साधारण से परिवार की बेटी, जिसके परिवार में चार बहनें हो और वैश्य समाज से जुड़ी हो, वो बेटी किस तरीके से यहां तक पहुंच पाई होगी, आप खुद समझ सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं आज भी याद करती हूं वह दिन कि जब मैं कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए निकली तो मेरे पिताजी ने कहा कि यह लो पैसे, लेकिन गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन लेना। जब एडमिशन लेने के लिए मैं अपनी सहेलियों के साथ यूनिवर्सिटी पहुंच गई, तो मैंने देखा एक मिरांडा कॉलेज है और एक दौलतराम कॉलेज। हमने दौलतराम में एडमिशन ले लिया।”

उन्होंने बताया कि कॉलेज में रहते हुए उन्हें महसूस हुआ कि स्टूडेंट्स की समस्याओं के लिए काम करना जरूरी है। इस दिशा में उन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर धीरे-धीरे कॉलेज के चुनावों में हिस्सा लेना शुरू किया और बाद में विश्वविद्यालय के चुनावों तक पहुंची। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि बनकर वे समाज में सक्रिय हुईं।

उन्होंने यह भी बताया कि पारंपरिक सोच वाले परिवार में उनकी मां कहती थीं कि ऐसी चीजें लड़कियों के लिए नहीं हैं। उस समय समाज का मानना था कि एक लड़की का जीवन केवल शादी करने और अच्छे परिवार में सेट होने तक ही सीमित है, लेकिन उन्होंने इस सोच को चुनौती दी और समाज में अपनी पहचान बनाई।

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाएं भी इस सोच को बदलने और बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। समाज में बदलाव लाएं और खुद की पहचान बनाएं। उनके अनुसार मेहनत, साहस और लगन से कोई भी लड़की अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम