Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

दिल छू लेने वाले सिनेमा में काम करना चाहते हैं अदिवी शेष

20 अगस्त, 2025 01:04 PM

मुंबई। जानेमाने अभिनेता अदिवी शेष का कहना है कि वह दिल को छू लेने वाले सिनेमा में काम करना चाहते हैं। अदिवी शेष अब पैन-इंडिया सिनेमा का नया चेहरा बनने जा रहे हैं, वह भी एक नहीं बल्कि दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ। ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर, पैमाने और कहानियों से भरी हुई हैं। अदिवी की हिंदी फिल्म ‘डकैत’, जो एक्शन-थ्रिलर और गहरी लव स्टोरी का अनोखा मेल है। इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर के साथ नजऱ आएंगे। फिल्म की रिलीज़ क्रिसमस 2025 पर होने वाली है। इसके बाद उनकी पैन-इंडिया फिल्म ‘जी2 2’ रिलीज होगी, जो उनके कल्ट स्पाई-थ्रिलर गुडाचारी का सीक्वल है।

यह फिल्म एक मई 2026 को रिलीज़ होगी और इसमें वामिका गब्बी भी एक दमदार किरदार में दिखेंगी। अपने इस नए सफर के बारे में अदिवी शेष ने कहा कि मैं हमेशा मानता हूं कि अच्छा सिनेमा भाषा की सीमाओं से ऊपर होता है। डकैत और जी2 के साथ मैं सिर्फ बड़े पैमाने का नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाला सिनेमा करना चाहता हूं। डकैत एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर है, जो प्यार और तड़प की कहानी कहती है, वहीं जी2 एक बड़ा स्पाई-एडवेंचर है जो गुडाचारी की दुनिया को और आगे बढ़ाता है। दोनों फिल्मों के जॉनर और भाषा भले ही अलग हों, लेकिन इनमें भारतीय कहानियों को ग्लोबल विजऩ और भावनाओं की गहराई के साथ दिखाने की सच्ची कोशिश है। मृणाल और वामिका जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस के साथ काम करना और इतने बड़े ख्वाब देखने वाली टीम के साथ जुडऩा, रोमांचक भी है और चुनौतीपूर्ण भी। मुझे लगता है कि अब भारतीय सिनेमा को किसी की मंज़ूरी का इंतज़ार नहीं करना चाहिए। हमें अपनी कहानियां अपने अंदाज़ में दुनिया को सुनानी चाहिए, और मुझे खुशी है कि मैं इस बदलाव का हिस्सा हूं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास