Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

दिल की सेहत:शुगर के मरीजों को हार्ट अटैक की आशंका कई गुना ज्यादा होती है

08 दिसंबर, 2022 12:27 PM

हार्ट, ब्लड और ब्लड वेसल्स को मिलाकर शरीर का कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बनता है। कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम यानी दिल को चलाने वाली प्रणाली। इस प्रणाली से जुड़े अलग-अलग रिस्क फैक्टर्स को कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ यानी दिल का मेटाबॉलिज्म कहते हैं।

आदर्श कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ के लिए 5 फैक्टर्स पर दिल की सेहत को परखा जा सकता है। ये हैं- ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, बीएमआई व कमर की चौड़ाई का आदर्श स्थिति में होना। दैनिक भास्कर के 8 दिसंबर के अंक में कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़ा लेख प्रकाशित किया गया था, जिस पर बड़ी संख्या में पाठकों ने प्रश्न पूछे, जिनके जवाब दे रहे हैं केडी हॉस्पिटल, मथुरा के डॉ. वसीम सचोरा 

सवाल. क्या कार्डियोमायोपैथी का ऑपरेशन ही एक मात्र इलाज है?
जवाब. यह दिल की मासंपेशी में जन्म के बाद कभी भी होने वाला या माता-पिता से मिलने वाला वंशानुगत रोग है, जिसके कारण दिल शरीर को ठीक तरह से खून नहीं पहुंचा पाता। इसके चलते दिल काम करना बंद कर सकता है। इसका उपचार दवाएं, प्रत्यारोपित उपकरण, शल्य चिकित्सा और गंभीर मामलों में केवल प्रत्यारोपण है।

सवाल. चेस्ट में बाईं तरफ दर्द रहता है। इससे संबंधित सभी टेस्ट नॉर्मल हैं। ऐसा क्यों है?
जवाब. अगर हृदय संबंधी जांच नॉर्मल है तो इसकी वज़ह मांसपेशी या बोन का दर्द हो सकता है।

सवाल. मेरी मां की उम्र 35 वर्ष है। उनके दिल में अभी छेद पता चला है। इसका क्या उपचार है?
जवाब. इस आयु में आर्ट्रियल सेप्टल डिफेक्ट की संभावनाएं ज्यादा होती है। वेंट्रीकुलर सेप्टल डिफेक्ट भी हो सकता है, आप डॉक्टर से सलाह लीजिए। वो कुछ जांच कर बताएंगे कि ऑपरेशन करना है तो कब।

सवाल. उम्र 68 वर्ष है। पिछले 15 वर्ष से नियमित बीपी एवं शुगर की दवा ले रहा हूं। हर बार जांच सामान्य आती है। क्या इन दवाइयों को बंद कर देना चाहिए?
जवाब. अगर आपकी रिपोर्ट समान्य भी आती है तो दवा बंद न करे, हमेशा ले और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें।

सवाल. शुगर और हार्ट अटैक का आपस में कोई संबंध है?
जवाब. शुगर के मरीजों को हार्ट अटैक की आशंका कई गुना ज्यादा होती है।

सवाल. क्या 20 से 30 प्रतिशत की ब्लॉकेज दवा से निकाली जा सकती है?
जवाब. अगर 20 से 30 प्रतिशत ब्लॉकेज है तो ऑपरेशन की या एंजियोप्लास्टी की ज़रूरत नहीं है। दवा और दिनचर्या में बदलाव से इसको बढ़ने से रोक सकते हैं।

सवाल. रक्त में ब्लॉकेज की जानकारी के लिए किस तरह की एंजियोग्राफी करानी चाहिए।
जवाब. कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज के लिए कोरोनरी एंजियोग्राफी या सीटी एंजियोग्राफी करा सकते हैं।

सवाल. मेरा इजेक्शन फ्रैक्शन (एलवीईएफ<30) है। क्या इसका कोई उपचार अथवा सुधार का कोई तरीका है। 2016 से डायलिसिस पर हूं।
जवाब. आपके डॉक्टर पहले ये पता करेंगे कि इजेक्शन फ्रैक्शन क्यूं कम है उसके अनुसार दवा, एंजियोग्राफी या पेसमेकर (CRT) की सलाह देंगे।

सवाल.अप्रैल 2021 में LAD में 75 से 80% प्रतिशत ब्लॉकेज था। तब से दवाइयां चल रही हैं। मेरा एमपीआई टेस्ट, टीएमटी दोनों नेगेटिव हैं। पर डॉक्टर का कहना है कि मेरी बीमारी क्रोनिक है?
जवाब. डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा लेते रहे और ब्लॉकेज को बढ़ने से रोके।

सवाल. हृदय वाल्व की खराबी का क्या उपचार है?
जवाब. हृदय वाल्व की खराबी के लिए उसकी गम्भीरता अनुसार दवा, ऑपरेशन कर सुधार किया जा सकता है या उसे बदला जा सकता है।

सवाल. दो वर्ष पूर्व में मेरी पत्नी को कोविड के बाद बीपी (140/80) और थायराइड (5.20) की जानकारी हुई। जिस पर डॉक्टर ने गोलियां शुरू कर दी। पर अभी जांच में उनकी बीपी 118/80 और थायराइड 2.45 (आधी गोली लेने के बाद) आया है। दूसरे डॉक्टर का कहना है कि किसी भी तरह की गोली की जरूरत नहीं है। सही मार्गदर्शन करें।
जवाब. आपकी रिपोर्ट के आधार पर दवा की ज़रूरत नहीं है पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग की ज़रूरत है, समय पर जांच कराते रहें।

सवाल. स्टेंट लगने के कितने दिन बाद हर्निया का ऑपरेशन करा सकते हैं?
जवाब. सामन्यतः स्टेंट लगने के 6 माह बाद डॉक्टर की सलाह से ऑपरेशन कर सकते है .

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन