Thursday, August 27, 2026
BREAKING
जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, 86 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने माना बदलाव ला रही है नई तकनीक: रिपोर्ट भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर

राष्ट्रीय

'दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद', हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया जवाब

27 अगस्त, 2026 04:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। अदालत में पुलिस ने अपना जवाब दाखिल करते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का भी विरोध किया। 31 जुलाई को पिछली सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जवाब दाखिल करने को कहा था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा, "शरजील इमाम और उमर खालिद दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड थे। पुलिस के पास इनके खिलाफ दंगों की योजना बनाने, लोगों को जुटाने और दंगों में रणनीतिक भूमिका निभाने से जुड़े अहम सबूत है।" दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि दोनों की नई जमानत याचिकाएं अपने आप में ही 'गैरकानूनी' और कोर्ट को गुमराह करने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में सहआरोपियों को जमानत दे दी थी, लेकिन उमर खालिद और शरजील इमाम को यह कहते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया था कि दिल्ली दंगों में इनकी भूमिका अलग है।

पुलिस ने यह भी जिक्र किया कि उस समय सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि इस केस में यूएपीए की धारा 43डी(5) लागू होती है, जिसमें जमानत की सख्त शर्तों का प्रावधान है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि जनवरी के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते समय नए सिरे से जमानत के लिए दो शर्त लगाई थीं। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर और शरजील इस मामले में अहम गवाहों के बयान होने या फिर इस फैसले के एक साल पूरी होने पर नए सिरे से फिर जमानत की याचिकाएं लगा सकते है।

पुलिस का कहना है कि अभी यह दोनों ही शर्त पूरी नहीं हुई है। लिहाजा इस स्तर पर दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि यह मामला 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हुए दंगों से जुड़ा है, जिनमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से खालिद और शरजील जेल में बंद हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, 86 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने माना बदलाव ला रही है नई तकनीक: रिपोर्ट

भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, 86 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने माना बदलाव ला रही है नई तकनीक: रिपोर्ट

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा

सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा

ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी

ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी

भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत

भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत

ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत

2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह

2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह