Thursday, October 22, 2026
BREAKING
• कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे • 'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर • अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?' • पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी • सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम • एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

मनोरंजन

'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर

22 अक्टूबर, 2026 01:50 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। इन्हीं में से एक नाम जायरा वसीम का भी है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींच लिया था।

उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, जब उनका फिल्मी करियर आगे बढ़ रहा था, तभी उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया।

जायरा वसीम का जन्म 23 अक्टूबर 2000 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी कश्मीर में ही की। जायरा को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी। स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें अपनी इस प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला और यहीं से उनके फिल्मी सफर की नींव पड़ी।

एक इंटरव्यू में जायरा ने बताया था कि जब वह आठवीं कक्षा में थीं, तब उन्होंने स्कूल के एक नाटक में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उनके प्रिंसिपल को भी एहसास हुआ कि वह अच्छी एक्टिंग कर सकती हैं। बाद में जब कश्मीर में एक कास्टिंग डायरेक्टर आए, तो उनके प्रिंसिपल ने जायरा का नाम सुझाया। इसके बाद उन्हें विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल फोन और टाटा स्काई जैसे ब्रांड के विज्ञापनों में भी काम किया।

जायरा वसीम के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2016 में आया, जब उन्हें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म में जायरा ने युवा गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने किरदार को जिस सहजता और मेहनत के साथ पर्दे पर उतारा, उसने उन्हें कम उम्र में ही लोकप्रिय बना दिया।

'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए जायरा को साल 2017 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इतनी कम उम्र में यह सम्मान हासिल करना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि थी।

'दंगल' की सफलता के बाद जायरा वसीम ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया। इस फिल्म में भी उनके साथ आमिर खान नजर आए थे। फिल्म में जायरा ने इंशिया नाम की एक लड़की का किरदार निभाया, जो गायिका बनना चाहती है, लेकिन परिवार की बंदिशों के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाती।

फिल्म में एक लड़की के संघर्ष, उसके सपनों और उन्हें पूरा करने की जिद को दिखाया गया था। जायरा ने अपने अभिनय से इस किरदार को जीवंत कर दिया। दर्शकों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई और फिल्म ने अच्छी सफलता हासिल की।

साल 2019 में जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। यह फिल्म उनके करियर की तीसरी प्रमुख फिल्म थी। इसमें उन्होंने आयशा चौधरी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली, लेकिन इसी साल उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

जायरा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि अभिनय के क्षेत्र में आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनका रिश्ता अपने धर्म और ईमान से प्रभावित हो रहा है। वह अपने काम से खुश नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि यह रास्ता उन्हें इस्लाम से दूर ले जा रहा है। इसलिए उन्होंने अपने विश्वास के मुताबिक फिल्मी दुनिया से अलग होने का फैसला किया।

उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। कुछ लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने सवाल भी उठाए। हालांकि, जायरा ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए फिल्मों से दूरी बना ली।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी जायरा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती हैं। साल 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने निकाह के बारे में भी बताया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?'

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?'

पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी

पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी

डिजिटल क्रिएटर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर, प्राजक्ता कोली बोलीं- 'दर्शकों का प्यार देता है कॉन्फिडेंस'

डिजिटल क्रिएटर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर, प्राजक्ता कोली बोलीं- 'दर्शकों का प्यार देता है कॉन्फिडेंस'

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल