Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

थलपति विजय: राहुल गांधी के बर्थडे पर CM विजय ने खोला दिल, खास अंदाज में बधाई; स्टालिन के विश से गायब हो गया ‘ब्रदर’

19 जून, 2026 04:40 PM

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़ दिया था। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए विजय की TVK से हाथ मिला लिया। इसे टीएमसी ने विश्वासघात बताया था। सुपरस्टार थलपति विजय की एंट्री के बाद तमिलनाडु की राजनीति अब बदली हुई नजर आ रही है। इसका ताजा नजारा राहुल गांधी के बर्थडे के मौके पर भी देखने को मिला। कभी राहुल गांधी को ब्रदर कहकर बर्थडे विश करने वाले तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई तो दी, पर अंदाज बदल गया। अब राहुल गांधी उनके ब्रदर नहीं रहे। राहुल स्टालिन के लिए अब सिर्फ विपक्ष के नेता हैं। दूसरी तरफ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को खास अंदाज में बधाई दी।

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 जून यानी शुक्रवार को 56 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने बधाई संदेश भेजें। इस बीच कुछ खास संदेशों ने सबका ध्यान खींचा। इनमें से एक रहा विजय का संदेश। विजय ने राहुल गांधी को बर्थडे विश करते हुए माय डियर ब्रदर लिखकर संबोधित किया।

क्या बोले विजय?
तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के लीडर विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''मेरे प्रिय भाई, लोकसभा में विपक्ष के माननीय नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमारे महान राष्ट्र भारत के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए लगाते अपनी आवाज उठाते रहें। मैं आपके लंबी आयु और जीवन में सफलता की कामना करता हूं।''

स्टालिन का बदल गया अंदाज
वहीं इस मौके पर DMK प्रमुख की नाराजगी की एक झलक भी दिखी। पिछले साल तक राहुल गांधी और स्टालिन के बीच का रिश्ता बेहद निजी और वैचारिक माना जाता था, लेकिन इस साल के ट्वीट में वह गर्मजोशी पूरी तरह गायब दिखी। पिछले साल स्टालिन ने इस मौके पर लिखा था, "मेरे वैचारिक भाई राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम खून से नहीं, बल्कि विचार, दूरदर्शिता और उद्देश्य से जुड़े हैं। आप मजबूती से खड़े रहें और साहस के साथ नेतृत्व करते रहें। एक उज्जवल भारत की ओर हमारे मार्च में, जीत हमारी होगी।" वहीं इस साल उनका अंदाज बदला हुआ दिखा। स्टालिन ने लिखा, “माननीय विपक्ष के नेता थिरु. राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।”

चुनाव के ठीक बाद टूटा था द्रमुक-कांग्रेस का गठबंधन
गौरतलब है कि बीते मई महीने में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक को बड़ी का सामना करना पड़ा। चुनावों के नतीजों के बाद 6 मई को कांग्रेस ने अचानक द्रमुक से अपना पुराना नाता तोड़ लिया और विजय की टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। इस पर DMK बुरी तरह खफा हो गई। DMK ने कहा कि कांग्रेस ने उसके साथ विश्वासघात किया है। यही नहीं, पार्टी इतनी नाराज हो गई कि द्रमुक नेतृत्व ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि अब उनके सांसदों के लिए संसद में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना उचित नहीं। इसके साथ ही, कभी विपक्षी इंडिया गठबंधन का मुख्य हिस्सा रही द्रमुक ने 8 जून को हुई गठबंधन की बैठक से भी दूरी बना ली और यह तक कह दिया कि पार्टी अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

पीएम मोदी ने भी भेजी शुभकामनाएं
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'' वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद को बधाई देते हुए लिखा, ''राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और वंचित लोगों की आवाजों के लिए आपका संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।"

इससे पहले अपने जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। राहुल पिछले 22 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद और निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह