Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

31 मई, 2026 01:38 PM

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुआ। रास्ते में मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बूलोस के साथ ताजनगरी पहुंचीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अंतिम समय पर बदलाव करते हुए उन्होंने खेरिया हवाई अड्डे से सीधे ताजमहल का रुख किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विश्व धरोहर ताज का भ्रमण किया और इसकी भव्यता को करीब से निहारा।

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उनका चार्टर्ड विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुआ। स्मारक परिसर में प्रवेश के लिए उन्होंने गोल्फ कार्ट का उपयोग किया। रास्ते में मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उन्होंने हाथ जोड़कर भारतीय परंपरा के अनुसार अभिवादन भी किया। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे। ताजमहल के मुख्य प्रांगण में पहुंचते ही टिफनी इसकी अद्भुत वास्तुकला और मुख्य गुंबद पर की गई बारीक पच्चीकारी को देखकर प्रभावित नजर आईं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकृत गाइड रमेश दीवान से ताजमहल के निर्माण, उसके इतिहास और शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान टिफनी ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि इतने विशाल और बेदाग सफेद संगमरमर को उस दौर में कहां से लाया गया था तथा इतनी जटिल नक्काशी को कैसे अंजाम दिया गया। गाइड ने बताया कि मुख्य संरचना में प्रयुक्त मकराना संगमरमर भारत का है, जबकि जड़ाऊ नक्काशी में इस्तेमाल कई बहुमूल्य और रंगीन पत्थर अफ्रीका, यमन और अन्य एशियाई देशों से मंगाए गए थे। यह जानकारी सुनकर उन्होंने भारतीय शिल्पकारों और प्राचीन कारीगरी की सराहना की। उनके दौरे के दौरान ताजमहल का कोई भी प्रवेश द्वार बंद नहीं किया गया।

डायना बेंच पर बिताए यादगार पल फिर जैसलमेर के लिए हुईं रवाना
स्मारक के मध्य भाग में पहुंचकर टिफनी ट्रंप और माइकल बूलोस प्रसिद्ध डायना बेंच तक गए। यहां दोनों ने अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं। टिफनी चमकीले नारंगी रंग की लंबी समर ड्रेस में नजर आईं, जबकि माइकल कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखे। धूप से बचाव के लिए दोनों ने चश्मा पहन रखा था। मुख्य फोटोशूट के बाद उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी स्टाफ के साथ भी समूह चित्र खिंचवाए। ताजमहल भ्रमण के बाद उनका काफिला स्मारक के निकट स्थित एक सात सितारा होटल पहुंचा, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया और दोपहर का भोजन किया। होटल की बालकनी और कमरे से भी उन्होंने ताजमहल का नजारा देखा। इसके बाद दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। हालांकि प्रशासन ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी बताया है, लेकिन ट्रंप परिवार की सदस्य की अचानक आगरा यात्रा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खासा उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद