Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

तरुण गर्ग बने हुंडई मोटर इंडिया के पहले भारतीय CEO

02 जनवरी, 2026 01:39 PM

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के पहले भारतीय प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) के रूप में तरुण गर्ग ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। दक्षिण कोरियाई हुंडई समूह की भारतीय इकाई एचएमआईएल के 29 साल के इतिहास में पहली बार शीर्ष पर किसी भारतीय को नियुक्त किया गया है। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तरुण गर्ग के पास वाहन उद्योग का तीन दशक से अधिक का अनुभव है और कंपनी के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए यह बिल्कुल सही है।

तरुण गर्ग ने इस मौके पर कहा कि भारतीय वाहन उद्योग इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। नवाचार, पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षा इसे गति दे रही है। उन्होंने मेक इन इंडिया और एचआईएमएल को वैश्विक निर्यात में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कंपनी ने बताया है कि वह वर्ष 2030 तक 45,000 करोड़ रुपए के निवेश से ईवी, हाइब्रिड और कनेक्टेड मोबिलिटी जैसे नवाचारों को बढ़ावा देगी।

तरुण गर्ग इससे पहले एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी थे। उनके नेतृत्व में लगातार तीन साल कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, उसका मुनाफा अनुपात और परिचालन लाभ सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा और भारतीय इक्विटी बाजार अक्टूबर 2024 में सबसे बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का साक्षी बना। एचआईएमएल का आईपीओ 27,870 करोड़ रुपए का था।

तरुण गर्ग मारुति सुजुकी इंडिया में कार्यकारी निदेशक के पद पर भी रह चुके हैं जहां उनके पास मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स, कलपुर्जों और एक्सेसरीज विभागों की जिम्मेदारी थी। कंपनी ने तरुण गर्ग की जगह श्री होंग हुवी पार्क को मुख्य परिचालन अधिकार का पदभार सौंपा है जो गुरुवार से प्रभावी हो गया है। इसके अलावा, श्री हुन सुप ली को कॉर्पोरेट प्लानिंग का प्रमुख बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट