Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

मनोरंजन

ट्रॉफी वाइफ बन गई थीं करिश्मा कपूर! संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद सुनील दर्शन का बड़ा खुलासा

25 जुलाई, 2025 06:19 PM

मुंबई : बिजनेसमैन संजय कपूर की लंदन में अचानक हुई मौत के एक महीने बाद अब फिल्म निर्देशक सुनील दर्शन ने करिश्मा की शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। संजय कपूर के 12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान निधन के बाद यह रिश्ता फिर से सुर्खियों में आ गया है। और इस बार बात कर रहे हैं खुद निर्देशक-निर्माता सुनील दर्शन, जिन्होंने करिश्मा को 'जानवर', 'एक रिश्ता' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों में निर्देशित किया।

ट्रॉफी वाइफ बन गई थीं करिश्मा, वो घर बसाना चाहती थीं – सुनील दर्शन
सुनील दर्शन ने पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में करिश्मा के वैवाहिक जीवन पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि करिश्मा संजय कपूर से शादी करके एक शांत, घरेलू जीवन चाहती थीं लेकिन उन्हें एक ऐसी दुनिया में धकेल दिया गया जहां उनका कोई मेल नहीं था। सुनील ने कहा, वो एक घरेलू पत्नी बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें एक ट्रॉफी वाइफ की तरह पेश किया गया  जैसे किसी आलीशान गुड़िया को घर में बिठा दिया गया हो।   

 संजय की बहन की दोस्त थीं करिश्मा, रिश्ता अचानक बन गया
उन्होंने बताया कि करिश्मा और संजय की बहन बचपन की दोस्त थीं, लेकिन करिश्मा ने कभी संजय में रोमांटिक रुचि नहीं दिखाई। हम कई बार दिल्ली गए, लेकिन उन्हें कभी कपल की तरह नहीं देखा। यह रिश्ता अचानक बना और फिर हालात बिगड़ते चले गए।

दिल्ली की दुनिया और करिश्मा की सोच में था फासला
सुनील दर्शन ने मुंबई और दिल्ली की सांस्कृतिक भिन्नताओं को इस रिश्ते में तनाव की बड़ी वजह बताया। उनके अनुसार, करिश्मा ने फिल्मी ग्लैमर छोड़कर एक सामान्य पारिवारिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया था, लेकिन वो जिस वातावरण में पहुंचीं, वो उनके लिए पूरी तरह अजनबी था। करिश्मा एक स्टार रह चुकी थीं, राज कपूर की पोती थीं, सब कुछ देख चुकी थीं। अब वो सिर्फ पत्नी और मां के रूप में रहना चाहती थीं, लेकिन उन्हें हर वक़्त ग्लैमर और दिखावे की दुनिया में बने रहना पड़ा।

अभिषेक से ब्रेकअप भी अचानक था
सुनील ने करिश्मा के अभिनेता अभिषेक बच्चन से टूटे रिश्ते पर भी टिप्पणी की। उन्होंने इसे भी 'अचानक और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। कुछ रिश्ते किस्मत में नहीं लिखे होते। करिश्मा एक अच्छी लड़की थी, लेकिन उसकी ज़िंदगी में जो भी हुआ, वो काफ़ी दुखद रहा।

शादी, बच्चे और तलाक 
करिश्मा और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी। उनकी बेटी समायरा का जन्म 2005 में और बेटे कियान का जन्म 2011 में हुआ। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया शुरू की और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। तलाक के बाद संजय ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से विवाह कर लिया।

 
 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर