Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी

पंजाब

ट्राई द्वारा साइबर हाइजीन पर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन

26 अगस्त, 2025 05:25 PM
 
पटियाला : डिजिटल सुरक्षा और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई), रीजनल ऑफिस दिल्ली द्वारा सरकारी मोहिंद्रा कॉलेज, पटियाला में साइबर हाइजीन पर उपभोक्ता आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पटियाला कंज़्यूमर एंड टेलीफोन सब्सक्राइबर्स फोरम के सहयोग से करवाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
 
कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं और ट्राई से पंजीकृत उपभोक्ता समूहों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर खतरों, स्पैम संचार और आधुनिक डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन प्रक्रियाओं को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
 
कार्यक्रम के दौरान पटियाला पुलिस की साइबर क्राइम सेल के अधिकारियों ने मंच से संबोधन किया। उन्होंने लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों, फ़िशिंग हमलों, वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने व्यक्तिगत जागरूकता और ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।
 
इसके अलावा, ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी राजेश त्रिपाठी और सुशील कुमार बंसल ने उपभोक्ताओं को अवांछित संचार और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए उठाए जा रहे नियामक उपायों और उपभोक्ता-अनुकूल पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ट्राई द्वारा स्पैम रोकने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दूरसंचार क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों को मज़बूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
 
कार्यक्रम के दौरान ट्राई डीएनडी 3.0 ऐप और संचार साथी पोर्टल का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को बताया गया कि किस तरह इन प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करके स्पैम कॉल्स और मैसेज की शिकायत की जा सकती है, धोखाधड़ी भरे संचार को ब्लॉक किया जा सकता है और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित किया जा सकता है। इस दौरान कई प्रतिभागियों ने डीएनडी 3.0 ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल भी किया और ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने साथियों और परिवार के सदस्यों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
 
यह कार्यक्रम एक इंटरेक्टिव सत्र के साथ संपन्न हुआ, जिसके दौरान प्रतिभागियों ने साइबर हाइजीन, स्पैम रिपोर्टिंग और डेटा सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिनके जवाब विशेष अतिथियों द्वारा मौके पर दिए गए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला