Sunday, May 24, 2026
BREAKING
भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन का दूसरा दिन, सर्च ऑपरेशन तेज भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो Ebola crisis: भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप सरकार ने सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन का दायरा बढ़ाया, नई शुल्क लागू पीएम मोदी ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

दुनिया

ट्रंप बोले- 'ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय, खुलेगा होर्मुज'; तेहरान भी सहमत?

24 मई, 2026 04:34 PM

डोनाल्ड ट्रंप ने अब घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने वाला एक बड़ा समझौता लगभग तैयार हो गया है। ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल जाएगा क्योंकि समझौते में यह भी शामिल है। पाकिस्तान ने भी कहा है कि वार्ता बहुत जल्द हो सकती है। हालाँकि, ईरानी मीडिया ने शुरुआती रिपोर्टों में ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह से फिर से खुल जाएगा। उसने ज़ोर देकर कहा कि इस जलमार्ग पर नियंत्रण तेहरान के पास ही रहेगा। लेकिन बाद में ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने इस समझौते को लेकर कई जीचें साफ़ कर दी हैं।
संभावित समझौते पर ईरान ने क्या कहा?

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए संभावित सहमति पत्र के बारे में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में ईरान के पक्ष को रखा गया है। तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने कहा है के इसे अब तक जो पता चला है, वह यह है-
ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ संभावित सहमति पत्र यानी MOU में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की बात शामिल है, और इसके तहत बातचीत के दौरान वाशिंगटन ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा लेगा।

ईरान ने अभी तक अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े किसी भी कदम को स्वीकार नहीं किया है। एजेंसी के अनुसार, इस संभावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए 30 दिन और परमाणु वार्ता के लिए 60 दिन का समय तय किया गया है। ईरान ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि अमेरिका के साथ कोई भी संभावित सहमति पत्र तभी मान्य होगा, जब ईरान के ज़ब्त किए गए फंड का कम से कम कुछ हिस्सा जारी किया जाए; और यह हिस्सा बातचीत के पहले चरण में ही जारी होना चाहिए। तेहरान ने यह भी कहा है कि ज़ब्त की गई बाकी संपत्ति को जारी करने की प्रक्रिया को भी बातचीत के दौरान ही साफ़ तौर पर तय किया जाना चाहिए।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 'शांति समझौते के करीब' वाले संदेश में परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का ज़िक्र नहीं था। ट्रंप ने पहले अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'एक समझौता लगभग तैयार हो चुका है। अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच अंतिम बिंदुओं पर बात चल रही है। जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।' ट्रंप के अनुसार, इस समझौते में कई बातें शामिल हैं और उनमें से एक अहम बात होर्मुज की खाड़ी को फिर से खोलना है। उन्होंने कहा कि अंतिम चर्चा चल रही है और बहुत जल्द इसकी घोषणा हो जाएगी।

कई देशों के नेताओं से बातचीत
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने ओवल ऑफिस से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद, कतर के अमीर तमीम बिन हमाद, पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तईप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला और बहरीन के किंग हमाद समेत कई नेताओं से फोन पर बात की। ये सब बातें ईरान और क्षेत्र में शांति के लिए 'मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' पर केंद्रित थीं। ट्रंप ने कहा कि इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी उनकी बात बहुत अच्छी हुई है।


ट्रंप के बयान के तुरंत बाद अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा था कि ट्रंप का बयान हकीकत से दूर है। इसके अनुसार होर्मुज की खाड़ी पर उसका नियंत्रण बना रहेगा। ईरान के अनुसार, अगर समझौता होता भी है तो जहाजों का रूट, समय, पास करने की प्रक्रिया और परमिट देने का अधिकार पूरी तरह ईरान के पास रहेगा। हालाँकि, बाद में तस्नीम ने ख़बर दी कि वार्ता चल रही है और इस संभावित समझौते में होर्मुज से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए 30 दिन और परमाणु वार्ता के लिए 60 दिन का समय तय किया गया है।


अगली वार्ता जल्द: शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ ने कहा है कि अब अगली वार्ता बहुत जल्द होगी। उन्होंने इन ताज़ा घटनाक्रमों के बाद एक पोस्ट में कहा, 'मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शांति स्थापित करने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए और आज दिन में सऊदी अरब, कतर, तुर्की, मिस्र, UAE, जॉर्डन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ एक बहुत ही उपयोगी और सार्थक टेलीफ़ोन वार्ता के लिए बधाई देता हूँ। इस टेलीफ़ोन वार्ता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व फ़ील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने किया, और मैं इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूँ। इन चर्चाओं से मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करने और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के लिए जारी शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्राप्त हुआ। पाकिस्तान पूरी निष्ठा के साथ अपने शांति प्रयासों को जारी रखेगा, और हमें आशा है कि हम बहुत जल्द ही वार्ता के अगले दौर की मेज़बानी करेंगे।'
पाकिस्तान की भूमिका
ईरान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा के बाद अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर काम तेज हो गया है। पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक, यह समझौता तीन चरणों में हो सकता है- संघर्ष को औपचारिक रूप से खत्म करना, होर्मुज संकट का समाधान और व्यापक समझौते के लिए 30 दिन की बातचीत।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो

भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके पर‍िवार की सुरक्षा अमेरिकी एजेंस‍ियों के ल‍िए बड़ी चुनौती, 2026 में हमले की चार बड़ी साज‍िशें

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके पर‍िवार की सुरक्षा अमेरिकी एजेंस‍ियों के ल‍िए बड़ी चुनौती, 2026 में हमले की चार बड़ी साज‍िशें

कौन था White House में फा*यरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

कौन था White House में फा*यरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन को हिंसक अपराध से जोड़ा, शरणार्थी शहर नीतियों की आलोचना की

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन को हिंसक अपराध से जोड़ा, शरणार्थी शहर नीतियों की आलोचना की

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे मार्को रुबियो, राजदूत गोर बोले: भारत- अमेरिका साझेदारी साझा मूल्यों पर आधारित

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे मार्को रुबियो, राजदूत गोर बोले: भारत- अमेरिका साझेदारी साझा मूल्यों पर आधारित