Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

दुनिया

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

28 अक्टूबर, 2026 10:12 AM

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही है। उनका मानना है कि इससे वह एक समृद्ध देश बन सकता है। उन्होंने वेनेजुएला से आए 10 लाख बैरल तेल को अमेरिका की बड़ी जीत बताते हुए दावा किया कि इसके लिए अमेरिकी करदाताओं को कोई खर्च नहीं करना पड़ा। ट्रंप ने मंगलवार को टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी बंदरगाह पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यह एक समृद्ध देश बनेगा और कौन जानता है, शायद जल्द ही यह अमेरिका का समृद्ध 51वां राज्य बन जाए। यह संभव है। आइए, इसे 51वां राज्य बनाते हैं। फिर राष्ट्रपति के बजाय यहां गवर्नर के चुनाव होंगे।”

पास में खड़े एक जहाज की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, "उसमें वेनेजुएला से आया 10 लाख बैरल तेल है और अमेरिका इतिहास की सबसे बड़ी तेल जीत का जश्न मना रहा है।"

उन्होंने कहा कि हालिया संघर्ष में जीत के बाद यह तेल अमेरिकी करदाताओं पर बिना किसी लागत के अमेरिका को उपलब्ध कराया जा रहा है।

ट्रंप ने इससे कुछ घंटे पहले जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा, "अमेरिका ने वेनेजुएला पर सफलतापूर्वक नियंत्रण हासिल किया है और वहां से उन्हें उपहार के रूप में 10 लाख बैरल तेल भेजा गया है।"

रैली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी ट्रंप के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा, "दुनिया के सबसे महान देश अमेरिका के लिए काम करना सम्मान की बात है।" मंच पर रूबियो की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने मजाक में कहा, "इन्हें क्यूबा में उतार देंगे और ये लगभग 15 मिनट में वहां का मामला सुलझा देंगे।"

ईरान के साथ युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने यह युद्ध शुरू नहीं किया। उनके मुताबिक, ईरान 1979 से अमेरिका के खिलाफ युद्ध जैसी कार्रवाई करता रहा है और उसने कई अमेरिकी नागरिकों की जान ली है।

ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "पहले से अंदाजा था कि तेल की कीमतें बढ़ेंगी और सोचा था कि ये दो से तीन गुना तक बढ़ सकती हैं। इसके बावजूद मैं वो करने को तैयार था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह स्थिति जल्द समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने मध्य पूर्व के हालात का जिक्र करते हुए यह भी कहा, "मौजूदा परिस्थितियों से अमेरिका को काफी आर्थिक लाभ हो रहा है।"

ट्रंप टेक्सास में रिपब्लिकन नेताओं के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन और गवर्नर ग्रेग एबॉट के समर्थन में रैली की। इसके बाद वह दूसरी रैली के लिए लब्बॉक रवाना हुए।

जनवरी में अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद देश की अंतरिम सरकार ने वाशिंगटन के साथ तेल संबंधी समझौते किए हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया