Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

दुनिया

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

28 अक्टूबर, 2026 10:08 AM

रियो डी जनेरियो: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो के देश छोड़कर अमेरिका जाने की खबरों ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने इस कदम को "शर्मनाक" बताया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लूला ने मंगलवार को ब्रासीलिया में राष्ट्रपति आवास 'अलवोरादा पैलेस' के बाहर अपना 81वां जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए समर्थकों से कहा, "मुझे अफसोस है कि वह ब्राजील छोड़कर चले गए... और उनका ब्राजील छोड़ने का फैसला शर्मनाक है।"

लिबरल पार्टी के संघीय सांसद मौरिसियो मार्कोन ने मंगलवार को बताया कि फ्लेवियो बोल्सोनारो ब्राजील छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं।

ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने सोमवार को फ्लेवियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी। ब्राजीलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह न्यायिक आदेश अदालत द्वारा की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग की एक जांच से जुड़ा है, जिसमें बोल्सोनारो और वकील विलर टोमाज दोनों की जांच चल रही है।

बोल्सोनारो के जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ब्राजीलियाई मीडिया ने बताया कि देश के इमिग्रेशन कंट्रोल सिस्टम में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे पता चले कि उन्होंने किसी नियमित बॉर्डर चेकपॉइंट से ब्राजील छोड़ा है।

फेडरल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने देश छोड़ा है, और अगर छोड़ा है, तो कैसे।

ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट के जज ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है और उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। ब्राजील की सरकारी समाचार एजेंसी 'एजेंसिया ब्राजील' के अनुसार, यह गोपनीय आदेश उस जांच का हिस्सा है जिसमें बोल्सोनारो और वकील विलर टोमाज शामिल हैं।

ब्राजीलियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोरेस ने बोल्सोनारो को टोमाज से संपर्क करने से भी मना किया है। फेडरल पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध विदेशी मुद्रा लेनदेन के संदेह में इन दोनों लोगों की जांच कर रही है।

रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर (रनऑफ) में लूला ने बोल्सोनारो को हरा दिया। लूला को कुल वैध वोटों का 51.79 प्रतिशत मिला, जबकि बोल्सोनारो को 48.21 प्रतिशत वोट मिले।

45 वर्षीय बोल्सोनारो, पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं और 2019 से सीनेटर के रूप में काम कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया