Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

मनोरंजन

टीवी शो में बेतुके सीन पर भड़के हर्ष छाया, बोले– अब कहानी से ज्यादा एपिसोड पूरा करने की रहती है जल्दी

08 मई, 2026 04:29 PM

मुंबई : भारतीय टेलीविजन ने पिछले तीन दशकों में काफी बदलाव देखा है। एक समय था जब टीवी सीरियल अपनी मजबूत कहानियों के लिए पहचाने जाते थे। दर्शक टीवी शोज से खुद को जोड़ पाते थे और किरदार उनके परिवार का हिस्सा बन जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे मनोरंजन की दुनिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और टीआरपी की दौड़ ने कंटेंट का तरीका बदल दिया। अब कई बार दर्शकों को ऐसे सीन्स देखने को मिलते हैं, जो वास्तविकता से काफी दूर होते हैं। इसी बदलाव को लेकर अभिनेता हर्ष छाया ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के आने के बाद टीवी की दिशा पूरी तरह बदल गई।

आईएएनएस से खास बातचीत में हर्ष छाया ने कहा, ''साल 2000 से पहले और उसके बाद के टीवी कंटेंट में बहुत बड़ा अंतर है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला एपिसोड आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में कहानी कहने का तरीका पूरी तरह बदल गया। पहले सीरियल्स में कहानी, भावनाओं और किरदारों की वास्तविकता पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन बाद में चीजें अलग दिशा में जाने लगीं। यह बदलाव इतना साफ है कि कोई भी आसानी से दोनों दौर के टीवी कंटेंट में फर्क महसूस कर सकता है।''

हर्ष छाया ने आज के टीवी शोज में दिखाए जाने वाले कुछ सीन्स को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''मैं हाल ही में मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, तभी मेरी नजर एक डेली सोप के सीन पर पड़ी। उस सीन में परिवार के लोग बालकनी में खड़े होकर किसी बात को लेकर परेशान दिखाई दे रहे थे, जबकि हीरो और हीरोइन आसमान में उड़ती पतंग से लटके हुए थे। हीरोइन डर रही थी कि वह गिर जाएगी और हीरो उसे एक हाथ से बचाने की कोशिश कर रहा था। ऐसे सीन्स देखकर समझ नहीं आता कि आखिर टीवी कहां पहुंच गया है।''

अभिनेता ने एक और अनुभव साझा किया और कहा, ''मुझे एक शो में डॉक्टर का किरदार निभाना था। उस सीन में एक व्यक्ति बीमार होकर गिर जाता है और मेरा किरदार उसे घर लेकर आता है। घर के लोग घबरा जाते हैं। इसके बाद मैं मरीज के पेट पर हाथ रखता हूं और उसकी आंखें खोलकर देखता हूं और कहता हूं कि उसने ड्रग्स लिए हैं। फिर वह एंटीडोट देता हूं। मुझे यह बात समझ नहीं आई कि बिना किसी टेस्ट के डॉक्टर को कैसे पता चल गया कि मरीज ने ड्रग्स लिया है। साथ ही उनके बैग में उसी दवा का इलाज पहले से कैसे मौजूद था। ऐसे सीन कई बार तर्क से बिल्कुल परे होते हैं।''

हर्ष छाया ने टीवी इंडस्ट्री के मौजूदा काम करने के तरीके पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "पहले कलाकार अगर किसी सीन को लेकर सवाल पूछते थे या उसमें बदलाव की जरूरत महसूस करते थे, तो निर्देशक के साथ बैठकर उस पर चर्चा होती थी। अब सेट पर ज्यादातर ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि किसी तरह 22 मिनट का एपिसोड पूरा हो जाए। अगर कोई कलाकार किसी सीन की लॉजिक पर सवाल उठाता है, तो जवाब मिलता है कि समय नहीं है। इससे कहानियों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है।''

हर्ष छाया पिछले तीन दशकों से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने 'हसरतें', 'तारा' और 'कोशिश- एक आशा' जैसे कई चर्चित सीरियल्स में काम किया है। टीवी के अलावा, वह फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में वह ओटीटी शो 'अनदेखी' में नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री