Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

दुनिया

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

06 सितंबर, 2026 02:42 PM

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा क्योंकि माउंट अनाक क्राकाटाउ ज्वालामुखी के विस्फोट से निकली राख हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गई थी। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि इससे दर्जनों उड़ानें प्रभावित हुईं।

मंत्रालय के नागरिक उड्डयन महानिदेशक लुकमैन एफ. लैसा ने कहा कि इस व्यवधान का असर इंडोनेशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह की उड़ानों पर पड़ा। कुल 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, सात उड़ानों में देरी हुई और पांच को नए समय पर निर्धारित किया गया। प्रभावित मार्गों में सिंगापुर, हांगकांग, सिडनी, सियोल, दोहा, एम्स्टर्डम और कुआलालंपुर शामिल हैं।

घरेलू उड़ानों की बात करें तो चार उड़ानें रद्द की गईं और एक का मार्ग बदलना पड़ा। इससे लैम्पुंग, डेनपासार और सुराबाया जैसे मार्ग प्रभावित हुए। लुकमैन ने कहा कि विमानन अधिकारी लगातार माउंट अनाक क्राकाटाउ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही, एयरलाइंस, हवाई अड्डा संचालकों, हवाई यातायात सेवा प्रदाताओं और मौसम विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि ज्वालामुखीय राख की स्थिति के अनुसार उड़ानों का संचालन तय किया जा सके।

इससे पहले सोमवार को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में स्थित माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में भी विस्फोट हुआ था, जिससे राख पास के बेरास्तागी शहर तक फैल गई थी। सिनाबुंग ज्वालामुखी निगरानी केंद्र के प्रमुख आर्मेन पुत्रा ने बताया कि गहरे रंग की घनी राख का एक बड़ा गुबार ज्वालामुखी की चोटी से लगभग 3,500 मीटर ऊपर तक उठा और फिर पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में फैल गया।

यह विस्फोट सिस्मोग्राम में दर्ज किया गया, जिसकी अधिकतम तीव्रता 120 मिलीमीटर थी और यह करीब एक घंटे तक चला। राख की मोटी परत बेरास्तागी शहर की सड़कों और वाहनों पर जम गई, जिससे इलाके में दृश्यता काफी कम हो गई। अधिकारियों ने लोगों से मास्क पहनने और सतर्क रहने की अपील की। वहीं प्रभावित इलाकों के स्कूलों ने छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी।

माउंट सिनाबुंग फिलहाल लेवल-टू (अलर्ट) स्थिति में है। ज्वालामुखी की चोटी के तीन किलोमीटर के दायरे में और दक्षिण-पूर्व दिशा में 4.5 किलोमीटर तक किसी भी गतिविधि पर रोक है। इसके अलावा ज्वालामुखी से निकलने वाली नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को संभावित लाहार प्रवाह (राख, मिट्टी और पानी के मिश्रण से बनने वाली तेज बहाव वाली धारा) को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

इस साल मई में इंडोनेशिया के नॉर्थ मालुकु प्रांत में स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी के विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। माउंट डुकोनो में 8 मई को सुबह करीब 7:40 बजे स्थानीय समयानुसार विस्फोट हुआ था, जिससे ज्वालामुखीय राख का एक विशाल गुबार लगभग 10 किलोमीटर ऊंचाई तक आसमान में पहुंच गया था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच