Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने आईआईसीए के महानिदेशक और सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

01 मई, 2025 12:48 PM

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (आईपीएंडटीएएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान (आईआईसीए) के नए महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। आईआईसीए, भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत एक थिंक टैंक है। ज्ञानेश्वर कुमार सिंह अपने तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर के साथ वित्त, कॉर्पोरेट कानून, दिवालियापन, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, ईएसजी रिपोर्टिंग, सार्वजनिक नीति, ई-गवर्नेंस और क्षमता निर्माण में व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।

ज्ञानेश्वर कुमार सिंह के पास जेएनयू (समाजशास्त्र में एमए और एम.फिल), एफएमएस दिल्ली (वित्त में एमबीए) और दिल्ली विश्वविद्यालय (एलएलबी और इतिहास में बीए ऑनर्स) सहित प्रतिष्ठित संस्थानों से शैक्षिक डिग्रियां हैं। यूएनडीपी अफगानिस्तान के क्षमता विकास सलाहकार के रूप में उनका अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल उनके प्रोफाइल में वैश्विक आयाम जोड़ता है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अनुसार, इससे पहले उन्होंने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव, निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) के सीईओ और भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के शासी निकाय के सदस्य सहित विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में कार्य किया है। वह 2019-2021 तक भारतीय कंपनी सचिव संस्थान और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की केंद्रीय परिषद के लिए सरकार द्वारा नामित भी थे।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने 2017-18 के दौरान आईआईसीए के महानिदेशक और सीईओ का पद भी संभाला था, जब उन्होंने संस्थान में उल्लेखनीय बदलाव किया और इसे वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाया।

वह 2018 से 2021 तक दिवाला कानून समिति (आईएलसी) के सदस्य सचिव थे। उन्होंने दिवाला और दिवालियापन संहिता के कार्यान्वयन और उसके बाद के संशोधनों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें प्रीपैकेज्ड दिवाला समाधान पर संशोधन अधिनियम भी शामिल है, जिसने संहिता को अर्थव्यवस्था की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया।

उन्होंने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में एनसीएलटी, एनसीएलएटी, आईईपीएफए और आईबीबीआई जैसी कई नई संस्थाओं की स्थापना और सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञानेश्वर कुमार सिंह के पास कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) में प्रमुख दक्षता है और उन्होंने राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार योजना शुरू करने में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब