Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

26 मई, 2026 02:02 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'सुंदर पूनम' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। अब उन्होंने फिल्म के जोधपुर शेड्यूल को पूरा कर लिया है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है। सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरी टीम जोधपुर को अलविदा कहते हुए नजर आ रही थी। वीडियो में शूटिंग के दौरान के बीटीएस पल शामिल हैं। कहीं कलाकार और टीम के सदस्य हंसते-मुस्कुराते दिखाई दिए, तो कहीं शूटिंग के बीच मस्ती करते हुए नजर आए। इस पोस्ट के जरिए सान्या ने यह दिखाने की कोशिश की कि फिल्म की टीम के लिए यह शेड्यूल कितना खास रहा। वीडियो में जोधपुर की खूबसूरत लोकेशन की झलक भी दिखाई दी, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। शूटिंग खत्म होने के बाद टीम के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

इसके अलावा, सान्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और छोटी वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वह फ्लाइट में बैठी हुई नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि अब टीम फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए नई जगह रवाना हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अगली शूटिंग किस शहर या जगह पर होने वाली है।

फिल्म 'सुंदर पूनम' का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं। फिल्म में आदित्य रावल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह कहानी 2025 में सामने आए चर्चित हनीमून मर्डर केस से प्रेरित बताई जा रही है। इस मामले में इंदौर के एक कारोबारी की मेघालय यात्रा के दौरान हत्या कर दी गई थी। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे एक रहस्यमय रोमांटिक थ्रिलर माना जा रहा है।
इसके अलावा, सान्या मल्होत्रा फिल्म 'बंदर' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री