Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

10 दिसंबर, 2025 06:51 PM

सैंटियागो (चिली) : भारत ने आखिरी सेकंड में बराबरी करने के बाद उरुग्वे को FIH हॉकी जूनियर महिला वर्ल्ड कप 2025 के 9/12 क्लासिफिकेशन मैच में 1-1 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में 3-1 से हराया। भारत के लिए मनीषा ने (19वें) ने भारत के लिए गोल किया जिसके बाद जस्टिना अर्रेगुई ने (60वें) मिनट सिर्फ दो सेकंड बाकी रहते पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जिससे सेंट्रो डेपोटिर्वो डे हॉकी सेस्पेड, एस्टाडियो नैशनल में मैच शूटआउट में चला गया। 

भारत ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा, जल्दी दबाव बनाया और कई बार सकर्ल में एंट्री की। हालांकि, उरुग्वे को पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे उसे भुना नहीं पाये। भारत ने 18वें मिनट में एक अच्छे पेनल्टी-कॉर्नर वेरिएशन के साथ जवाब दिया, लेकिन साक्षी राणा का शॉट ब्लॉक हो गया। अगले ही मिनट में मनीषा ने दूर से एक जोरदार गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में भारतीयों ने 11 सकर्ल पेनिट्रेशन किए, जबकि उरुग्वे ने डिफेंसिव शेल में गहरी पकड़ बना ली थी। 

ब्रेक के बाद भी यही पैटर्न जारी रहा भारत ने हाई लाइन बनाए रखी और उरुग्वे को पीछे धकेल दिया, लेकिन तीसरे क्वाटर्र के बीच में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद वे बढ़त नहीं बना पाए। आखिरी क्वाटर्र के 49वें मिनट में उरुग्वे ने आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन गोलकीपर निधि ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार बचाव करके भारत की बढ़त बनाए रखी। उरुग्वे ने आखिरी मिनटों में अपने गोलकीपर को हटाकर एक एक्स्ट्रा आउटफील्ड प्लेयर को शामिल किया, और यह कदम बहुत फायदेमंद रहा। दो सेकंड बाकी रहते, उन्हें एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे अरर्ेगुई ने शांति से गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 

शूटआउट में भारत ने हिम्मत नहीं हारी। पूर्णिमा यादव, इशिका और कनिका सिवाच ने गोल किए, जबकि गोलकीपर निधि ने उरुग्वे को तीन बार गोल करने से रोका, जिससे 3-1 से जीत पक्की हो गई और भारत 9वें/10वें स्थान के प्लेऑफ में पहुंच गया। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को अपने आखिरी क्लासिफिकेशन मैच में स्पेन से होगा। 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा