Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

18 मई, 2026 04:36 PM
शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यालय दीपकमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन की ताकत की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुला जनमत संग्रह है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि सबसे बड़ा आश्चर्य इस बात का है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची तक जारी नहीं की, आज वही जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं मीडिया के सामने कहा था कि पार्टी अपनी ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करेगी और जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस का जीत का दावा हास्यास्पद और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ईमानदारी के साथ उन उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित मान रही है जिनके खिलाफ भाजपा ने चुनाव लड़ा और उसी आधार पर चुनाव परिणामों का विश्लेषण जनता के सामने रखा जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा को अगले आम चुनावों में भी जनता के बीच जाना है, इसलिए पार्टी तथ्यों और वास्तविक जनमत के आधार पर ही बात कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लगातार टालने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में हो जाने चाहिए थे और राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार था, लेकिन कांग्रेस सरकार चुनावों से भाग रही थी। अंततः उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनावी टीमों की नियुक्ति कर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 25 नगर परिषदों की कुल 229 सीटों में भाजपा ने 120 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिली और 20 सीटों पर अन्य उम्मीदवार विजयी रहे। नगर पंचायतों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्थानों पर स्पष्ट बढ़त हासिल की।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कुशासन के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ता माफिया राज, गैंगवार, विकास कार्यों का ठप होना, संस्थानों को बंद करना, महंगाई, बिजली-पानी और परिवहन किरायों में वृद्धि तथा झूठी गारंटियों से जनता त्रस्त है। महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मतदान किया है।
डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस सरकार में बेचैनी है और मंत्री, विधायक तथा अधिकारी भाजपा समर्थित विजयी पार्षदों को डराने-धमकाने और प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनावों के नियमों में बदलाव कर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राजनीतिक उपकरण न बनें और संविधान के अनुसार कार्य करें। अंत में डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प पर विश्वास जताएगी।
 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी