Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

24 अप्रैल, 2026 01:27 PM

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों कॉमेडी ड्रामा 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह प्रजापति पांडे के किरदार में हैं, जो तीन महिलाओं के बीच उलझते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'रूप दी रानी' रिलीज किया गया था। यह गाना असल में एक पुराने हिट गाने का नया वर्जन है। इस गाने से जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हुए आयुष्मान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है, जिसमें आयुष्मान अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ इस गाने के पुराने वर्जन पर जमकर डांस कर रहे हैं। इसमें दोनों भाई घर के अंदर अपनी मजेदार और बेहतरीन डांस स्टेप्स से सबका मनोरंजन कर रहे हैं। वे न सिर्फ नाच रहे हैं, बल्कि, गाने के बोल भी गुनगुना रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब क्यों है। आयुष्मान ने याद दिलाया कि 90 के दशक में जब वह और अपारशक्ति बच्चे थे, तब उन्होंने अपने चाचा की शादी में इसी गाने पर जमकर डांस किया था।

आयुष्मान ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि जिंदगी एक चक्र है। जब मैं और अपार बच्चे थे, तब अपने चाचा की शादी में हम दोनों ने 90 के दशक के इस गाने पर खूब डांस किया था। फिर लॉकडाउन के समय हमने उन्हीं यादों को अपने परिवार के साथ फिर से जिया और अब 2026 में 'पति पत्नी और वो दो' के लिए उसी गाने का एक नया वर्जन वापस लेकर आ रहे हैं। जिंदगी सच में एक चक्र जैसी महसूस होती है।"

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। एक्टर विजय राज भी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो