Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

20 अप्रैल, 2026 05:19 PM

टोक्यो : जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी। 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई। अधिकारियों ने उस इलाके की सूची जारी कर दी है जहां सुनामी की आशंका है। कहा कि सबसे पहले ऊंची लहरें इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों में उठ सकती हैं। इस बीच मीडिया से बात करते हुए, प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि सरकार ने एक इमरजेंसी टास्क फोर्स बनाई है और उन इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है।

जापानी प्रसारक एनएचके ने होक्काइडो के हाचिनोहे पोर्ट से लहरों की आशंका के चलते जहाजों को वहां से निकलते दिखाया, और स्क्रीन पर 'सुनामी! खाली करो!' का अलर्ट फ्लैश किया गया।
क्योदो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान के मुख्य होंशू आइलैंड के उत्तरी सिरे पर आओमोरी में भूकंप के झटकों की वजह से बुलेट ट्रेन सर्विस रोक दी गईं।

जापान के सीस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर भूकंप की तीव्रता '5' मापी गई। यह इतनी ज्यादा है कि लोगों का घूमना-फिरना मुश्किल हो गया। कई जगह कंक्रीट-ब्लॉक की दीवारें गिर गईं।
जापान में दुनिया के किसी भी इलाके के बनिस्बत ज्यादा भूकंप आता है। यहां हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका आता है। यह देश "रिंग ऑफ फायर" में बसा है।

जापान टुडे के अनुसार, होक्काइडो और तोहोकू इलाकों में अभी कोई न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चल रहा है, लेकिन होक्काइडो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के कई न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद हैं। तोहोकू इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह अपने ओनागावा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भूकंप और सुनामी के असर की जांच कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें