Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

जान पर खेलकर बचाई 11 जिंदगियां, पुलिस के जांबाजों को CM और DGP पंजाब ने किया सम्मानित

24 जुलाई, 2025 07:06 PM

बठिंडा : बहिमन पुल के पास एक दर्दनाक हादसे में बठिंडा पुलिस की पी.सी.आर टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना 11 लोगों की जान बचाकर इंसानियत और फर्ज की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान ने इन बहादुर पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की, जबकि डी.जी.पी. पंजाब श्री गौरव यादव (IPS) द्वारा इन्हें “डी.जी.पी. कमांडेशन डिस्क” और ₹25,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

घटना 23 जुलाई 2025 की सुबह की है, जब बहिमन पुल के पास तैनात पी.सी.आर टीम को एक राहगीर से सूचना मिली कि एक कार बच्चों समेत नहर में गिर गई है। यह होंडा इमेज कार थी, जिसमें 6 बच्चों सहित कुल 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय वेलफेयर संस्थाओं तथा राहगीरों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जान की परवाह न करते हुए जाबाज़ी दिखाने वाले चार पुलिसकर्मी थे:
🔹 ए.एस.आई. राजिंदर सिंह
🔹 ए.एस.आई. नरिंदर सिंह
🔹 सी.सी. जसवंत सिंह
🔹 लेडी सी.सी. हरपाल कौर

उक्त चारों पुलिसकर्मियों को एस.एस.पी. बठिंडा अमनीत कौंडल (IPS) द्वारा डी.जी.पी. की ओर से “कमांडेशन डिस्क” व ₹25,000 रुपये नकद इनाम प्रत्येक को देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं ने भी सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने बच्चों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब पुलिसकर्मी ईमानदारी और जज़्बे से अपनी ड्यूटी निभाते हैं, तो वह समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मज़बूत करते हैं। वहीं, समाज के लोगों को भी प्रेरणा लेकर ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार