Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

'जहां झुग्गी, वहां मकान' नहीं, 'जहां झुग्गी, वहां मैदान' अरविंद केजरीवाल ने मोदी की गारंटी को कहा फर्जी और झूठी

29 जून, 2025 06:09 PM

दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस प्रदर्शन में केजरीवाल ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। 

झुग्गियों को तोड़कर किया अन्याय - केजरीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने गरीबों की झुग्गियां तोड़कर उनकी रोजी-रोटी छीन ली। जो लोग  झुग्गी में रहते हैं वे उसके आस-पास ही नौकरीया करते हैं। झुग्गीयों के टूटने से रोजगार चला जाता है। उन्होंने एक तरह से आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया है।    

'जहां झुग्गी, वहां मकान' नहीं, 'जहां झुग्गी, वहां मैदान'

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी झूठी साबित हुई है। उन्होंने कहा था कि 'जहां झुग्गी, वहां मकान...' लेकिन उसका मतलब यह था कि 'जहां झुग्गी, वहां मैदान...'। चुनाव से पहले बीजेपी के नेता आपकी झुग्गी बस्तियों में रातें गुजारते थे, अब वही बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं।

ये दिल्ली की हर झुग्गी मिटाना चाहते हैं – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर गरीबों की झुग्गियां उजाड़ दी गईं, तो दिल्ली कैसे चलेगी? रसोइया, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑटो चालक, अखबार और दूध पहुंचाने वाले, ये सभी झुग्गियों में रहते हैं। बीजेपी की योजना दिल्ली की हर झुग्गी खत्म करने की है। करीब 40 लाख लोग इन बस्तियों में रहते हैं। सभी एकजुट हो जाओ, जिस दिन आप सड़कों पर आ गए, सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएगी।"

बीजेपी-कांग्रेस दोनों भाई-बहन ही हैं – केजरीवाल

पूर्व सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा कि, 'सारे इंजन तुम्हारे हैं। पांच महीने पहले हम एक व्यवस्थित दिल्ली छोड़कर गए थे। लेकिन 75 सालों में किसी ने न तो पानी का इंतज़ाम किया, न बिजली का। बीजेपी और कांग्रेस केवल लूटने के इरादे से आती हैं। बीजेपी-कांग्रेस दोनों बहन-भाई ही हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली में करीब 40 लाख लोग झुग्गियों में रहते हैं। अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट हों, ताकि कोई आपकी झुग्गियां तोड़ने की हिम्मत न कर सके।' उन्होंने मंच से लोगों को बीजेपी और कांग्रेस को वोट न देने की शपथ भी दिलाई और कहा, "मैं आज ये कसम खाता हूं कि अब कभी भी बीजेपी या कांग्रेस को वोट नहीं दूंगा।"

बुलडोजर नहीं रोके, तो सरकार नहीं बचेगी

केजरीवाल ने चेताया कि अगर झुग्गियों पर बुलडोजर नहीं रोके गए तो बीजेपी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इसी जंतर-मंतर से गिरी थी, और अब बीजेपी की बारी है।  केजरीवाल ने यह भी कहा कि, सरकार जनता की सेवा करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर FIR कराने में व्यस्त है।

आप नेताओं की तीखी टिप्पणियाँ

आप नेता गोपाल राय ने सख्त लहजे में कहा, 'अगर गरीबों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया और उन्हें बसाया नहीं गया, तो पुलिस और सत्ता की ताकत के बावजूद हम प्रधानमंत्री के निवास तक पहुंचकर उसे खाली कराने से पीछे नहीं हटेंगे।'

वहीं, सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी दिल्ली से बिहारी मूल के लोगों को बाहर करने की कोशिश कर रही है। जो लोग उन्हें 'रोहिंग्या' कह रहे हैं, वे याद रखें, बिहार के लोग बीजेपी को खुद उनके ही राज्य से बाहर कर देंगे।'

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति