Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय

जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक

20 जुलाई, 2026 04:59 PM

लखनऊ : राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन की एक इमारत में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी घटनास्थल की जानकारी देते हुए कहा कि आग कैंटीन से शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में लगी थी। सुरक्षा को देखते हुए पूरी इमारत को खाली करा लिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डीएम ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान इमारत के अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं मिली। मौके पर 10 से अधिक फायर टेंडर तैनात किए गए थे, जिन्होंने आग बुझाने का काम किया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

फायर सर्विस की डीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि आग जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी। यह एक सरकारी कार्यालय की इमारत है और फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद जवाहर भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि अब प्राथमिकता आग लगने के कारणों की जांच और प्रभावित हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग लगी है। जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल

'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत

राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ

राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ

सालों बाद संसद तक पहुंचा कोई मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम

सालों बाद संसद तक पहुंचा कोई मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम

CJP के प्रदर्शन के बीच अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; संसद के पास बढ़ा बवाल

CJP के प्रदर्शन के बीच अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; संसद के पास बढ़ा बवाल

सरकार से क्या बात हुई, CJP ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बताया

सरकार से क्या बात हुई, CJP ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बताया

बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्या चेतावनी?

बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्या चेतावनी?

संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, ‘शांत चित्त और मजबूत तर्क ही लोकतंत्र की ताकत’

संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, ‘शांत चित्त और मजबूत तर्क ही लोकतंत्र की ताकत’