Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

जल्दी बनाओ राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

28 मई, 2026 07:52 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा स्कूल स्थापित करने का प्रयत्न कर रही है जिससे दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा इनमें स्मार्ट कक्षाएं, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल तथा अन्य आधुनिक सुविधाओं सहित अत्याधुनिक आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह पहल हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए किए जा रहे शिक्षा सुधारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कार्यभार संभालने के पश्चात शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से अनेक पहल शुरू की है। शिक्षा विभाग का पुनर्गठन करते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणालियों का अध्ययन करने और श्रेष्ठ व्यवस्थाओं को प्रदेश के स्कूलों में अपनाने के लिए विदेशों में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को भी विदेशों में शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के पद भर रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के 156 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया जा रहा है तथा इन संस्थानों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू किए जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना