Friday, August 21, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

राष्ट्रीय

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

21 अगस्त, 2026 02:33 PM

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट ने सियासी हंगामा खड़ा कर दिया है। सीजेपी की टीम पर हमले का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'एक्स' पर लिखा, "राजस्थान में आखिर हो क्या रहा है? भाजपा के लोगों ने आशुतोष रांका और सीजेपी के वॉलंटियर्स पर हमले किए हैं। राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले की इजाजत कैसे दे सकती है?" एक अन्य पोस्ट में अभिजीत दिपके ने कहा कि आशु पर राजस्थान में भाजपा के गुंडों ने हमला किया है। आशु और सीजेपी के अन्य वॉलंटियर्स को पीटा गया है और वे घायल हुए हैं। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने 'एक्स' पर पूरी घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "आज घिनौनेपन की सारी हदें पार हो गईं।" रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले कई सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। जब उनकी टीम निरीक्षण करने पहुंची तो उन पर सरेआम मारपीट और पत्थरबाजी की गई। कारों के शीशे तोड़ दिए गए, टीम पर पत्थर बरसाए गए, कपड़े फाड़ दिए गए। टीम के कार्यकर्ता को पीटा गया।

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। उन्होंने लिखा, "मदन दिलावर को बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहें, यह मंजूर है लेकिन स्कूल ठीक हो जाए यह मंजूर नहीं। आपने आज गुंडे भेजकर पूरे देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया लेकिन हम इस गुंडागर्दी से डरने वाले लोग नहीं हैं। स्कूल तो ठीक कराने ही होंगे।"

इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "यह भाजपा की गलती है। किसी को भी विरोध करने से नहीं रोकना चाहिए और ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। स्कूलों की हालत जनता के सामने आनी चाहिए। आपको अपना एक्शन प्लान बताना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं।"
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा, "CJP क्या है? घर के अंदर कॉकरोच का कोई महत्व नहीं होता है। घर में तो बच्चे और युवाओं का महत्व होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया