Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में एनएच-44 पर सुरक्षा व यात्री सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कार्य पूरे : नितिन गडकरी

13 मार्च, 2026 04:35 PM

जम्मू-कश्मीर में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगभग 171.25 करोड़ रुपए की लागत से सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जम्मू-कश्मीर में हमने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगभग 171.25 करोड़ रुपए की कुल परियोजना लागत से सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लिए हैं। इन पहलों में ‘सिडको’ चौक और गोले मेला–संगूर खंड पर ब्लैकस्पॉट का सुधार, सांबा में सर्विस रोड के साथ एलवीयूपी का निर्माण, झज्जर कोटली, काजीगुंड और मरहामा में आधुनिक वे-साइड सुविधाओं का विकास शामिल है।”

उन्होंने जानकारी दी कि इन जगहों को राजमार्ग पर दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों और अधिक यातायात टकराव वाले बिंदुओं के रूप में चिन्हित किया गया था। किए गए इन सुधारों से ट्रैफिक का आवागमन बेहतर हुआ है, मोड़ पर मुड़ना अधिक सुरक्षित हुआ है और सड़क की बनावट को बेहतर बनाया गया है, जिससे सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हुई है।

नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि इस मार्ग पर विकसित की गई वे-साइड सुविधाओं में उन यात्रियों, पर्यटकों और ट्रक चालकों के लिए विश्राम स्थल, पार्किंग सुविधाएं, फूड कोर्ट और स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो इस अहम रास्ते से सफर करते हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर नेशनल हाईवे की तस्वीरें शेयर करते हुए आगे लिखा, “ये सुधार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यात्री और मालवाहक वाहनों के आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 एक बहुत ही अहम मार्ग है, जो जम्मू को कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम जम्मू-कश्मीर में हाईवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, ताकि कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति