Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

जब दर्शकों को अमिताभ और विनोद खन्ना जैसी एक और जोड़ी देखने को मिली

11 अगस्त, 2025 07:45 PM

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी आज 64 वर्ष के हो गए। 11 अगस्त, 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्में सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। ‘मोहरा’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहले पर्दे पर भुनाया। इन फिल्मों में ‘अंत’, ‘सुरक्षा’, ‘टक्कर’, ‘रक्षक’ और ‘सपूत’ आदि शामिल हैं।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेराफेरी’ सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील शेट्टी केवल मारधाड़ से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने कारनामों से दर्शकों को हंसाते- हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुए 2006 में इसका सीक्वेल ‘फिर हेराफेरी’ बनाया गया। वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘धडक़न’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। सुनील शेट्टी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गई।

उन्होंने फिल्म ‘वक्त हमारा है’ से जोड़ी के रूप में आगाज किया। उनकी जोड़ी को देखकर दर्शकों को लगा कि अमिताभ और विनोद खन्ना के बाद लंबे अरसे से जिस जोड़ी की कमी शिद्दत से महसूस की जा रही है, वह उन्हें मिल गई है। एक्शन में माहिर इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म की कामयाबी के बाद ‘हम बेमिसाल हैं’, ‘सपूत’, ‘मोहरा’, ‘हेराफेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘फिर हेराफेरी’ आदि फिल्मों में एक साथ काम किया। सुनील शेट्टी के सिने करियर में उनकी जोड़ी रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे के साथ सर्वाधिक पसंद की गई। सुनील शेट्टी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। सुनील शेट्टी ने ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागमभाग’ जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है। सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार