Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

29 अक्टूबर, 2026 09:21 PM

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान अंबाला छावनी के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी समस्या के निदान के लिए मेरे द्वारा कहा जाए जो उसका समाधान एक सप्ताह अर्थात सात दिनों के भीतर हो जाना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनैक्शन के संबंध में एक व्यक्ति ने गुहार लगाई कि जग्गी सिटी सेंटर की भूमि नगर निगम की है और यहां पर अवैध बिजली का कनैक्शन लगाया गया है। व्यक्ति ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर का कनैक्शन जग्गी सिटी सेंटर से चार किलोमीटर दूर मॉडल टाउन की फ्रेेंडस कालोनी में एक मकान के नाम पर लिया गया है। व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 1960 की जमाबंदी की कापी भी वह साथ लेकर आया है और बताया कि 1963 का नक्शा भी उसने दिखाया और बताया कि पहले यह जमीन पंचायत की थी और बाद में नगर निगम के नाम हो गई। व्यक्ति ने बताया कि इस जम्गी सेंटर के संबंध में लोकायुक्त कोर्ट में भी एक मामला चल रहा है। इसके अलावा, व्यक्ति ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक फर्जी एनडीसी दी गई है। इस प्रकार से यह जमीन सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर किस प्रकार से बिजली का अवैध कनैक्शन दिया गया, यह प्रश्नचिन्ह है। इस फरियाद को सुनने के उपरांत विज ने कहा कि सभी प्रकार के दस्तावेज लगाकर एक आवेदन के साथ दे दें, उसके बाद उनके द्वारा इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। विज ने कहा कि ’’मेरा नाम अनिल विज है, और जो भी कानून के मुताबिक इस मामले में दोषी होगा, चाहे वह कितना ही बडा व्यक्ति ही क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा’’। इस मामले में विज ने आवेदन सहित दिए गए दस्तावेजों पर तुरंत ही उपायुक्त को निर्देश दिए कि एक कमेटी बनाकर इस मामले की पूरी जांच की जाए।


जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि नगर निगम आयुक्त, अंबाला के विरूद्व आरोप लगाए कि एनडीसी के नाम पर कमाई की जा रही है और अंबाला में भ्रष्टाचार की जड दीमक की तरह नहीं बल्कि कोरोना की तरह है। मैं चाहता हूं कि नगर निगम आयुक्त को पब्लिक डीलिंग से हटा दिया जाए। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विज ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए।
इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद के टोहाना के गांव समैण से एक व्यक्ति ने बताया कि एक पिछले 12 महीनों से उसका बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है, जिस पर श्री विज ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधीक्षक अभियंता को लताड लगाते हुए कहा कि जब किसी उपभोक्ता ने बिजली कनैक्शन लेने के लिए एस्टीमेट जमा करवा दिया है तो उसे 12 महीनों से बिजली का कनैक्शन क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है, और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जब तक बिजली विभाग मेरे पास है, तब तक कानून के अनुसार काम करों’’। उन्होंने तुरंत ही फहेहाबाद के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि अगर आपसे कार्य नहीं होता है, तो मैं किसी ओर को आपकी कुर्सी पर बैठा देता हूं। उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे 7 दिनों के भीतर कार्यवाही करके दो, अन्यथा मैं आपके खिलाफ कार्यवाही कर दूंगा’’।


इसी प्रकार, कलरहेडी से पंजोखरा साहिब तक और तोपखाना से पंजोखरा साहिब तक की स्टीट लाईटों के बंद होने की समस्या को विज के सम्मुख रखा गया जिस पर संबधित अधिकारी ने मंत्री को बताया कि कुछ लाईटें खराब थी, जिन्हें ठीक कर दिया गया है अन्य की पहचान करके ठीक कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार, ईएसआई में कार्यरत एएनएम का वेतन दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में वेतन जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत हुए के मैडीकल बिलों की राशि जानकारी के संबंध में कहा कि मैंने परिवहन विभाग को आदेश दिए है कि इस प्रकार के सभी मामलों का निपटान जल्द से जल्द से किया जाए। इसी प्रकार, रोडवेज कर्मी के मैडीकल बिलों की अदायगी अगले एक सप्ताह में करने के लिए निर्देश उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार, इंतकाल के लिए आई एक महिला की समस्या का निदान करने के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए।


विज ने नगर परिषद के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि नगर परिषद में क्या होता है। वार्ड नंबर 15 से आए एक फरियादी ने कहा कि उसकी पांच साल पुराने आवेदन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे दोषी कर्मी को छोडूंगा नहीं’’ और संबंधित को एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बिजली के बिलों से संबंधित आई हुई शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विज ने बिजली विभाग के अधिकारियेां को लताड लगाते हुए कहा कि केवल एक सप्ताह में कार्यवाही करके फरियादी को जानकारी दों और अगली जनसुनवाई में वह फरियादी उपस्थित नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार, श्रम विभाग, बिजली के खंभों को लगाने व हटवाने, सबस्टेशन की तारों को ले जाने के लिए विकल्प तलाशने, चैन की छीनाछपटी, सोलर मीटर की अनुपलब्धता होने की शिकायत इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, पुलिस की जांच विभिन्न मामलों में तेजी लाने व अपराधियों की जानकारी सांझा करने के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देष भी दिए और कहा कि इस प्रकार की वारदातांें को कम करने के लिए एक समर्पित समन्वय समिति बनाई जाए ताकि जिला में अपराध को काम किया जा सकें।
इसके अलावा, विज ने विभिन्न शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल