Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

जनवरी 2026 में उड़ानों का नया रिकॉर्ड: 1.52 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया हवाई सफर

01 मार्च, 2026 01:53 PM

नई दिल्ली: हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 4.36 प्रतिशत बढक़र नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में घरेलू विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में सफर करने वालों की संख्या एक करोड़ 52 लाख 49 हजार रही। यह जनवरी, 2025 के एक करोड़ 46 लाख 11 हजार से 4.36 प्रतिशत अधिक है और अपने-आप में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, नवंबर 2025 में हवाई यात्रियों की संख्या एक करोड़ 52 लाख 38 हजार रही थी। हालांकि दिसंबर में इंडिगो के परिचालन में बड़े व्यवधान के कारण यह आंकड़ा घटकर 1.43 करोड़ रहा गया था। खास बात यह रही कि दिसंबर, 2025 में बड़ी गिरावट के बाद जनवरी में इंडिगो ने यात्रियों की संख्या के मामले में अपनी पुरानी बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली। पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह के दौरान हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द करने के बाद उसकी बाजार हिस्सेदारी नवंबर के 63.6 प्रतिशत से घटकर 59.6 प्रतिशत रह गई थी।

जनवरी में एक बार फिर यह 63.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसका मतलब यह है कि यात्री एक बार फिर इंडिगो की तरफ वापस गए हैं। दूसरी तरफ, दिसंबर में अस्थायी रूप से बढऩे (29.6 प्रतिशत) के बाद एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी घटकर जनवरी में 26.5 प्रतिशत रह गई। अकासा एयर (4.8 प्रतिशत) और स्पाइसजेट (3.9 प्रतिशत) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। इंडिगो और एयर इंडिया की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी लगातार 90 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। अधिक से अधिक भरी सीटों के साथ उड़ान भरने के मामले में अकासा एयर ने एक बार फिर बाजी मारी। जनवरी में वह अकेली एयरलाइंस रही, जिसका भरी सीटों का अनुपात (पीएलएफ) 90 प्रतिशत से अधिक रहा। अकासा का पीएलएफ 93.2 प्रतिशत रहा। इंडिगो 87.7 प्रतिशत के साथ दूसरे और एयर इंडिया समूह 86.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। स्पाइसजेट का पीएलएफ 85.9 प्रतिशत और क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी फ्लाई91 का 80.3 प्रतिशत रहा। विमान सेवा कंपनियों को जनवरी में यात्रियों से कुल 9,158 शिकायतें मिलीं, जिनमें 9,155 का समाधान कर दिया गया है। शिकायतों में 57.3 प्रतिशत बैगेज से संबंधित थीं, जबकि 21.7 प्रतिशत उड़ानों की समस्याओं से संबंधित थीं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट