Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राष्ट्रीय

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

03 मार्च, 2026 01:25 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को आश्वस्त किया कि वे बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। सरकार उनकी हर संभव आर्थिक मदद करेगी।

इलाज के लिए मिलेगा विवेकाधीन कोष से सहयोग

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की।

एक-एक फरियादी से मिलकर सुनी समस्याएं

मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास स्वयं पहुंचकर मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी को भी परेशान या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जमीन कब्जा और दबंगई पर सख्त रुख

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन कब्जाने या दबंगई की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गंभीर बीमारियों में सरकार बनेगी सहारा

कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी के इलाज में धनाभाव की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। कार्ड न होने पर उन्होंने भरोसा दिया कि इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कई अन्य लोग भी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी।

बच्चों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा

जनता दर्शन में कुछ लोग अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहिल आशीर्वाद दिया, चॉकलेट वितरित की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति