Sunday, August 30, 2026
BREAKING
विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कई सीईओ से की मुलाकात जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज राहत सामग्री लेकर चौथा व‍िमान भी पहुंचा काठमांडू, नेपाल के साथ खड़ा है भारत: व‍िदेश मंत्रालय एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा 'टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- उम्मीद नहीं थी मेरे किरदार को इतना प्यार मिलेगा आंखों के नीचे काले घेरे हैं? घी में मिलाकर लगाएं बस ये 1 चीज

राष्ट्रीय

जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी

जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी

30 अगस्त, 2026 02:07 PM

गोरखपुर : गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनसेवा के नियमित अनुष्ठान ‘जनता दर्शन’ का क्रम जारी रखा। रविवार को भी उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आत्मीय भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि परेशान मत हों, हर शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता और पारदर्शिता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार को जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा भी की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कई सीईओ से की मुलाकात

वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कई सीईओ से की मुलाकात

जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी

जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी

राहत सामग्री लेकर चौथा व‍िमान भी पहुंचा काठमांडू, नेपाल के साथ खड़ा है भारत: व‍िदेश मंत्रालय

राहत सामग्री लेकर चौथा व‍िमान भी पहुंचा काठमांडू, नेपाल के साथ खड़ा है भारत: व‍िदेश मंत्रालय

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत