Friday, July 24, 2026
BREAKING
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, इसके पीछे है एक खास वजह जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका, मौके पर मौजूद डॉक्टर्स ने चेताया नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, तभी फास्ट-ट्रैक की बात होगी सार्थक : सैलजा पंजाब में 3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी कनाडा में 23 वर्षीय पंजाबी युवती की गला घोंटकर ह+त्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार भाजपा ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट! पढ़ें क्या है वजह फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ बरनाला में लाठीचार्ज के खिलाफ हड़ताल पर पंजाब के 25 हजार सफाई कर्मचारी, शहरों में गहरा सकता है कचरा संकट

राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका, मौके पर मौजूद डॉक्टर्स ने चेताया

24 जुलाई, 2026 06:54 PM

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर भारी भीड़ उमड़ने के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। भीषण गर्मी, उमस और धरना स्थल पर उमड़ी भीड़ में शामिल लोगों में सिरदर्द और गले में दर्द की शिकायतों के साथ वायरल बुखार तेजी से फैलने की आशंका है। खांसने और छींकने से एक-दूसरे में फैल रहे इस संक्रमण ने प्रदर्शनकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद वालंटियर्स डॉक्टरों ने दावा किया कि भीड़भाड़ और खुले में रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग वायरल संक्रमण, डीहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।


पंजाब से आईं फाइव रिवर हार्ट एसोसिएशन की डॉ. शिल्पा ने पीटीआई को बताया कि उनके पास गले में दर्द, सिरदर्द और तेज बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक 200 से अधिक लोगों को पैरासिटामोल और इससे संबंधित दूसरी दवाइयां दी गई हैं। जंतर- मंतर पर प्रदर्शनकारियों को फ्री मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा रहीं डॉ. शिल्पा के अनुसार, कई लोग खुले में जमीन पर सो रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए आ रहे हैं। कुछ लोग दवाइयां साथ नहीं ला सके या भीड़ में उनकी दवाइयां गुम हो गईं तो ऐसे लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।'


किस तरह की आ रहीं शिकायतें
डॉ. शिल्पा ने बताया कि कई लोग पर्याप्त भोजन नहीं कर रहे हैं जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है। उन्हें मतली, उल्टी और डीहाइड्रेशन की शिकायत हो रही है। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे लोगों को प्रदर्शन स्थल पर भोजन और ओआरएस दिया जा रहा है। पंजाब के पटियाला से आए एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण खांसी और छींक के जरिए संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण के अलावा लोग खांसी, पैरों में मोच आने और छोटी-मोटी चोटों की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी टीम के साथ आसपास के मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर भी स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहे हैं जो अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद यहां आ रहे हैं।


डाक्टरों की टीम हर वक्त मौजूद
प्रदर्शन स्थल पर 4-5 स्वयंसेवक डाक्टरों की टीम हर वक्त मौजूद रहती है। उन्होंने कहा कि टीम के पास दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक, जख्मों पर लगाने वाले मरहम, ओआरएस, एलर्जी, मधुमेह और रक्तचाप की दवाएं व कफ सिरप उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग दवाइयों का दान भी कर रहे हैं। एक छात्रा ने पैरासिटामोल, ओआरएस, पट्टियां और प्राथमिक उपचार का सामान दान दिया। डॉ. शिल्पा ने बताया कि कई लोग मोच या पैर मुड़ने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस लाठी उठाती है या लोगों को पीछे करती है तो वे भागते हैं जिस दौरान उनके पैर मुड़ जाते हैं और मोच की समस्या हो जाती है। आजाद मार्केट निवासी रोशनआरा प्रदर्शन में शामिल होने आई थीं और उनके पैर में मोच आने पर उन्हें टीम ने दर्द निवारक स्प्रे दिया।


चोटों में अब संक्रमण हो गया
डॉ. शिल्पा के अनुसार, कुछ लोगों को सोमवार को चलो संसद मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान लाठियां लगी थीं और उन लोगों ने तब अपना इलाज नहीं कराया था जिससे उनकी चोटों में अब संक्रमण हो गया है। प्रदर्शन में शामिल 64 वर्षीय आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें ठीक महसूस नहीं हो रहा था तो वह यहां जंतर-मंतर स्मारक के पास बैठी डॉक्टरों की टीम के पास इलाज कराने आए तो उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि यहां उन्हें तुरंत दवाई दी गई जिससे उन्हें राहत मिली है। श्रीवास्तव ने कहा कि वह पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन स्थल पर आए हैं। उनका कहना था कि बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इस साल नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सीजेपी ने यहां जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, इसके पीछे है एक खास वजह

छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, इसके पीछे है एक खास वजह

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत