Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

छिपी हुई दुष्ट शक्ति को बेनकाब करेगा ‘अंधरेा’

08 अगस्त, 2025 07:11 PM

मुंबई। प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सीरीज अंधेरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, अंधेरा का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह और करण अंशुमन ने किया है, जिसमें विशाल रामचंदानी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, इस सीरीज़ की रचना गौरव देसाई ने की है, लेखन गौरव देसाई, राघव डार, चिंतन सरदा और करण अंशुमन द्वारा किया गया है, और निर्देशन राघव डार ने किया है। भारत में प्राइम मेंबर्स और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के दर्शक 14 अगस्त से अंधेरा के सभी आठ एपिसोड स्ट्रीम कर सकेंगे।

इस सीरीज़ में प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट और करणवीर मल्होत्रा जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। प्राइम वीडियो ने आज एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अपनी आगामी सुपरनैचुरल हॉरर-इन्वेस्टिगेशन सीरीज़, अंधेरा का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई की चकाचौंध भरी लेकिन भ्रमजाल रचती स्काईलाइन के बीच सेट यह ट्रेलर शहर की चमकती सतह को हटाकर एक कहीं ज़्यादा डरावनी और गहरी सच्चाई को उजागर करता है।

जब एक युवती रहस्यमयी हालातों में लापता हो जाती है, तो इंस्पेक्टर कल्पना कदम (प्रिया बापट) और परेशान मेडिकल छात्र जय (करणवीर मल्होत्रा) एक खौफनाक रहस्यों की दुनिया में खिंच जाते हैं। जैसे-जैसे उनकी जांच एक छिपी हुई दुष्ट शक्ति को बेनकाब करती है, हकीकत की परतें दरकने लगती हैं। हकीकत और भयावह सपनों की सीमाएं धुंधली होने लगती हैं, और यह जोड़ी ऐसी ताकतों से भिडऩे को मजबूर हो जाती है जो किसी भी तर्क से परे हैं- और एक ऐसे अंधेरे से लड़ती है जो सब कुछ निगल जाने को तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार