Sunday, July 05, 2026
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज 'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ सरकार के हाथ लगी बड़ी सफलता, 208 नक्सलियों ने BGL लॉन्चर और AK-47 समेत 153 हथियार किए सरेंडर

17 अक्टूबर, 2025 07:58 PM

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली है। 17 अक्टूबर 2025 को दंडकारण्य क्षेत्र के 208 नक्सलियों ने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों ने कुल 153 घातक हथियार सुरक्षा बलों के सामने सौंपे हैं।

छत्तीसगढ़ में इस आत्मसमर्पण को अच्छा संकेत माना जा रहा है। इसके साथ ही अबूझमाड़ क्षेत्र अब लगभग पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है, जिससे उत्तर बस्तर से लाल आतंक खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। अब सिर्फ दक्षिण बस्तर के कुछ हिस्सों में ही समस्या बाकी बची है।

दो दिन में 258 नक्सलियों ने किया सरेंडर
यह आत्मसमर्पण दंडकारण्य के इतिहास में सबसे बड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में कुल 258 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ से 197 और महाराष्ट्र से 61 नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली संगठन के कई बड़े कमांडर भी शामिल हैं, जो अब मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य दोहराया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने भी इस पहल को 'शांति और विकास का नया दौर' बताते हुए कहा कि नक्सलवाद हर मोर्चे पर हार रहा है।

सरेंडर किए गए हथियारों का जखीरा
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों द्वारा जमा करवाए गए 153 हथियारों में कई आधुनिक और घातक हथियार शामिल हैं। सुरक्षा बलों को बड़ी राहत देते हुए ये हथियार अब सरकारी कब्जे में हैं।

नक्सलवाद का अंतिम गढ़ हुआ शांत
अबूझमाड़ जो छत्तीसगढ़ का घना जंगल क्षेत्र है और सालों से नक्सलियों का आखिरी बड़ा गढ़ बना हुआ था, आज के सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद लगभग शांत हो चुका है। अब उत्तर बस्तर भी सुरक्षित है। इस शांति के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्यों (सड़कें, स्कूल, अस्पताल) में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे लोग बिना डर के जीवन जी सकेंगे। सरकार की सख्त कार्रवाई और प्रभावी सरेंडर नीति से ही यह बदलाव संभव हो पाया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर