Saturday, August 01, 2026
BREAKING
कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर मानसून में क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले? एम्स के डॉक्टर ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने ओडिशा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, 19 अगस्त तक करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

01 अगस्त, 2026 05:45 PM

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है, जिससे मतदाता अब 19 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे।

आयोग ने बताया कि 14 मई को जारी संचार के माध्यम से 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विशेष गहन संशोधन’ की घोषणा की गई थी। ओडिशा में, मतदाता सूची का मसौदा 5 जुलाई को प्रकाशित किया गया था और दावे व आपत्तियां दाखिल करने की मूल अवधि 5 जुलाई से 4 अगस्त तक तय की गई थी।

हालांकि, ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के अनुरोध पर और ‘मतदाता पंजीकरण नियम, 1960’ के नियम 12 के प्रावधान के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा 19 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया। यह संशोधन 1 जुलाई को अर्हता तिथि मानकर किया जा रहा है।

आयोग की ओर से 31 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में कहा गया, “14 मई के पत्र का हवाला देते हुए यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने 30 जुलाई के आपके (सीईओ) अनुरोध पर विचार किया है और एसआईआर के कार्यक्रम में संशोधन करने का निर्णय लिया है।” वहीं, संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी गई है। नोटिस का चरण और दावों व आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया अब 17 सितंबर तक चलेगी। संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 सितंबर को होगा।

आयोग ने राज्य अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे इस अधिसूचना को राज्य के राजपत्र (गजट) के असाधारण अंक में प्रकाशित करें और आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए ईसीआई को इसकी तीन प्रतियां भेजें। अधिसूचना में कहा गया, “यह भी अनुरोध किया जाता है कि संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, लोगों ने सरकार को कहा धन्यवाद

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, लोगों ने सरकार को कहा धन्यवाद