Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात • पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए • चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन • अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात • दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू • नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत • 17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता • राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल • असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी • संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

06 अक्टूबर, 2026 04:33 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए नजर आए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान इंडी गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोटों को हटाने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ईसीई ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग झूठ बोल रहा है। चुनाव आयोग बेईमान है। चुनाव आयोग लोकतंत्र का डकैत है। मुख्य चुनाव आयुक्त अपने साथी चुनाव आयुक्तों की बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं। आरोप चुनाव आयोग पर हैं, तो भाजपा सफाई क्यों दे रही है?"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम जो आंदोलन चला रहे हैं और राहुल गांधी ने जिस मुद्दे पर जोर दिया है, वह देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। हमारे लोगों ने संघर्ष, जेल और फांसी तक का सामना करके जो आजादी हासिल की थी, उसे अब छीना जा रहा है। सत्ता में बने रहने के लिए वे (भाजपा) हरसंभव तरीके से लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने लोगों को गुमराह करके सत्ता में आने की कोशिश की। जिस गलत तरीके से उन्होंने पद संभाला और सत्ता पर कब्जा किया, उसे देखते हुए मैं कहता हूं कि उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए, वरना पूरे देश में हंगामा मच जाएगा। देश की जनता चुप नहीं बैठेगी, उन्हें मेरी चेतावनी है।"

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "जिस तरह से 13 करोड़ वोट हटाए गए हैं, जिस तरह से वोटों की चोरी हुई है और जिस तरह से फॉर्म 6 का गलत इस्तेमाल हुआ है, इन सबके बाद ज्ञानेश कुमार की जगह चुनाव आयोग के दफ्तर में नहीं बल्कि तिहाड़ जेल में होनी चाहिए।"

वहीं, भाजपा सांसद संबित पात्रा की टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कहा था कि "भगवान गणेश भाजपा की मदद कर रहे हैं," पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए उनकी तुलना भगवान गणेश से करने पर भगवान गणेश भाजपा को अपनी सूंड में लपेटकर इतनी दूर फेंक देंगे कि वह अपने जीवनकाल में कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम ने फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने साफ कहा था कि हमने फॉर्म 6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने यह बात एक बार कही थी और उसे कई बार दिखाया जा रहा है। उन्होंने यह खुली अदालत में कहा था। भाजपा खुलेआम कैसे इनकार कर सकती है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश ने ऐसा नहीं कहा था?"

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "सबने अपनी बात कही है, और हम लगातार मांग कर रहे हैं कि जिन 13 करोड़ लोगों के साथ धोखा हुआ है, उनके वोट भी गिने जाने चाहिए। चुनाव आयोग ने यह गलत काम किया है, इसलिए उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा देना चाहिए।"

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने इंडी गठबंधन की मांगें गिनाते हुए कहा कि वे ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, चुनाव बैलेट पेपर से कराने और एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात

पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए

दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू

दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू

नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत

नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत

17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता

17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता

राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी

असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी

संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

कृषि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे: शिवराज सिंह चौहान

कृषि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे: शिवराज सिंह चौहान

स्विस राष्ट्रपति आज ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे दौरा, कार्गो टर्मिनल का लेंगे जायजा

स्विस राष्ट्रपति आज ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे दौरा, कार्गो टर्मिनल का लेंगे जायजा